IPL 2026 में KKR के इन 5 खिलाड़ियों पर लटक रही है तलवार, फेल हुए खत्म हो जाएगा करियर

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल 2024 में ट्रॉफी जीती. जिसके बाद आईपीएल 2025 में मेगा ऑक्शन हुआ, तो टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला. जिसके कारण ही उनकी टीम का प्रदर्शन भी गिरा. अब आईपीएल 2026 में भी टीम ने कुछ बड़े बदलाव किए हैं.

Kolkata Knight Riders IPL 2026
1 / 6
Kolkata Knight Riders IPL 2026

IPL 2026: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम कुछ बड़े बदलाव के साथ नजर आ रही है. हालांकि उसके बाद भी टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे, जिन पर तलवार लटक रही है. ये स्टार खिलाड़ी अगर आईपीएल 2026 के दौरान फेल हो जाते हैं, तो उनका आईपीएल करियर पूरी तरह से ही खत्म हो सकता है. कुछ खिलाड़ियों के ऊपर उम्र भी भारी पड़ रही है.

विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे 2 / 6

कप्तान अजिंक्य रहाणे की फॉर्म पिछले सीजन बहुत अच्छी नहीं रही थी. हालांकि उसके बाद भी शाहरुख खान की टीम उनके ऊपर भरोसा जता रही है. अगर रहाणे इस सीजन भी फेल हुए, तो उन्हें टीम से ही बाहर किया जा सकता है.

विज्ञापन

मनीष पांडे

मनीष पांडे 3 / 6

मध्यक्रम के बल्लेबाज मनीष पांडे भी लंबे समय से आईपीएल में बुरी तरह से फेल हो रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी फ्रेंचाइजी उनके ऊपर भरोसा जता रही है. पांडे भी अगर आईपीएल 2026 में नहीं अच्छा प्रदर्शन कर सके, तो फ्रेंचाइजी उन्हें बाहर कर देगी.

सुनील नरेन

सुनील नरेन 4 / 6

दिग्गज सुनील नरेन भी पिछले सीजन अच्छा नहीं कर सके थे. इस बार भी वो अगर फेल हुए, तो फ्रेंचाइजी उनसे आगे बढ़ सकती है. कुछ ऐसा फ्रेंचाइजी ने आंद्रे रसेल के साथ करके दिखाया है. कप्तान रहाणे की तरह नरेन की भी बहुत ज्यादा उम्र हो चुकी है.

विज्ञापन

राहुल त्रिपाठी

राहुल त्रिपाठी 5 / 6

राहुल त्रिपाठी भी लगातार आईपीएल में फेल हो रहे हैं. जिसके कारण ही सीएसके ने उन्हें बाहर किया था. हालांकि केकेआर की टीम ने उन्हें एक आखिरी चांस दिया है. अगर वो इस मौके का फायदा नहीं उठा सके, तो उनका करियर भी खत्म हो जाएगा.

उमरान मलिक

उमरान मलिक 6 / 6

तेज गेंदबाज उमरान मलिक भी 1 सीजन छोड़कर आईपीएल में बार-बार फेल हो रहे हैं. इंजरी की भी उन्हें बहुत ज्यादा समस्या है. ऐसे में उनके लिए आईपीएल 2026 में खुद को साबित करने का आखिरी मौका हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन