सुनहरे मौके गंवाने में माहिर है SRH का ये खिलाड़ी, क्या IPL 2026 होगा कमबैक?
Irfan Pathan On Nitish Kumar Reddy: भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा है कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी अपने मिले मौकों का पूरा फायदा उठाने में नाकाम रहे हैं. उनकी यह टिप्पणी आईपीएल 2026 से पहले आई है, जो 28 मार्च से शुरू हो रहा है.

इंडियन प्रीमियर लीग एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो यंग एंड ओल्ड सभी खिलाड़ी को अपनी काबीलियत दिखाने का मौका देता है, लेकिन कई प्लेयर इस चांस को गंवा बैठते हैं, ऐसे में जरूरी है कि वक्त रहते खुद को बेहतर किया जाए.
2 / 623 मार्च को अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में बात करते हुए, पठान ने बताया कि 2024 सीजन में 303 रन बनाने के बाद, रेड्डी अगले सीजन में 11 पारियों में सिर्फ 182 रन ही बना पाए, जिसमें उनका औसत 22.75 और स्ट्राइक रेट 118.95 रहा. पठान ने बताया कि रेड्डी ज्यादातर नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते थे, लेकिन कोई खास असर नहीं डाल पाए.
3 / 6उन्होंने कहा, 'हमने देखा कि पिछले साल के मुक़ाबले उनके आंकड़े गिर गए. 2024 में, उन्होंने 300 से ज्यादा रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट भी अच्छा था. लेकिन पिछले साल क्या हुआ? उनके रन लगभग आधे होकर 180 के आस-पास रह गए, और उनका स्ट्राइक रेट गिरकर लगभग 119 हो गया. ऐसा भी नहीं था कि वो बहुत नीचे बल्लेबाजी कर रहे थे. 11 में से लगभग 7 पारियों में, उन्हें नंबर चार के आस-पास बल्लेबाजी करने का मौका मिला. इसलिए, वह उन मौकों का फायदा नहीं उठा पाए.'
4 / 641 साल के इस दिग्गज ने ये भी कहा कि आने वाले सीजन में, रेड्डी टीम की बल्लेबाजी क्रम में एक अहम कड़ी का काम कर सकते हैं, जो टीम को स्थिरता देंगे, जबकि दूसरे बल्लेबाज बेहद आक्रामक अंदाज में खेलेंगे.
5 / 6इरफान पठान ने कहा, 'अगर वो अपना रोल अच्छी तरह निभाते हैं, तो मुझे लगता है कि वो इस टीम में एक अहम कड़ी का काम कर सकते हैं, जो वैसे तो बहुत ज्यादा आक्रामक है. ये देखना दिलचस्प होगा कि सनराइजर्स हैदराबाद इस चुनौती का सामना कैसे करती है'
6 / 622 साल के इस नीतीश कुमार रेड्डी ने आईपीएल में अब तक 28 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 28.52 के औसत और 132.87 के स्ट्राइक रेट से 485 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल हैं; इसके अलावा उन्होंने 5 विकेट भी लिए हैं.