IPL 2026: RR vs MI मैच हुआ रद्द तो किसे होगा फायदा? पिछड़ जाएगी मुंबई इंडियंस की टीम

IPL 2026: राजस्थान और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच के मुकाबले पर बारिश के बादल मंडरा रहे हैं. गुवाहाटी में लगातार बारिश हो रही है जिसके चलते अभी तक टॉस भी नहीं हो पाया है. ऐसे में इस मैच के रद्द होने के बाद किस टीम को फायदा होने वाला है.

jacket (24)
1 / 6

IPL 2026: आईपीएल 2026 में 13वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा. ये अहम मुकाबला दोनों टीमों के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा. हालांकि, गुवाहाटी में मौसम क्रिकेट प्रेमियों का साथ नहीं दे रहा है. लगातार हो रही बारिश के चलते ये मुकाबला रद्द हो सकता है. इससे पहले कोलकाता और पंजाब के बीच का मैच पहले ही कैंसिल हो चुका है. ऐसे में अगर इस मैच पर भी पानी फिर जाता है तो किस टीम को फायदा होगा, आइए जानते हैं.

विज्ञापन

दोनों टीमों को मिलेंगे 1-1 पॉइंट

दोनों टीमों को मिलेंगे 1-1 पॉइंट2 / 6

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच का ये मुकाबला अगर नहीं हो पाता है तो इस स्थिति में दोनों टीमों को 1-1 अंक दे दिया जाएगा. राजस्थान की टीम फिलहाल टेबल में तीसरे नंबर पर है तो वहीं मुंबई की टीम छठे नंबर पर है.

विज्ञापन

टॉप पर जाना चाहेगा RR

टॉप पर जाना चाहेगा RR3 / 6

राजस्थान की टीम इस मैच में जीत हासिल करती है तो सीधे तौर पर 6 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच जाएगी. दूसरी तरफ अगर बारिश के कारण मैच रद्द नहीं होता तो भी राजस्थान एक अंक लेकर बेहतर नेट रन रेट के साथ टॉप पर पहुंच जाएगी. 

मुंबई को होगा नुकसान

मुंबई को होगा नुकसान4 / 6

अगर ये मैच होता है और मुंबई इंडियंस जीत हासिल करती है तो उसके 4 अंक हो जाएंगे और टीम के नेट रन रेट में भी इजाफा होगा. मैच में एक अंक लेकर टीम को महज एक पायदान का ही फायदा होगा.

विज्ञापन

RR vs MI मैच के टॉस में देरी

RR vs MI मैच के टॉस में देरी5 / 6

राजस्थान और मुंबई के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर अभी तक टॉस तक नहीं हो पाया है. गुवाहाटी में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही थी जिसके चलते टॉस में देरी हुई है. आउटफील्ड गीली होने की वजह से इसमें देरी हो रही है. 

कम से कम 5 ओवर का होगा मैच

कम से कम 5 ओवर का होगा मैच6 / 6

टी20 क्रिकेट में अगर किसी मैच का नतीजा निकालना है तो दोनों टीमों को कम से कम 5-5 ओवर का खेल होना जरूरी होता है. ऐसे में ये फैसला मैच ऑफिशियल के हाथों में होता है कि वो मैच को किस तरह से देख रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन