ईशान किशन के 'जख्मों' पर इस स्टार बैटर ने लगाया 'मरहम', SRH की हार के बावजूद किया सपोर्ट

Heinrich Klaasen Supports Ishan Kishan: सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने आईपीएल 2026 में अपनी कप्तानी के लिए टीम के स्टैंड-इन कप्तान ईशान किशन की तारीफ की है. क्लासेन ने अपने साथी विकेटकीपर-बल्लेबाज को एक 'शानदार' कप्तान बताया.

Ishan Kishan SRH
1 / 6
Ishan Kishan SRH

पैट कमिंस की अवेलेबिलीटी अभी भी साफ नहीं है, हालांकि वो टीम के साथ हैं. फिर भी ईशान की कप्तानी में, सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक खेले गए तीन मैचों में से एक जीता है. ऐसे में टीम को लेकर नेगेटिविटी बढ़ रही है.

विज्ञापन

2 / 6

क्लासेन ने कहा, 'देखिए, मुझे लगता है कि अब तक वो शानदार रहे हैं. वह ऐसे इंसान हैं जो सलाह मांगते हैं. जैसा कि मैंने कहा, हमारे ड्रेसिंग रूम में बहुत अनुभव है. इसलिए वो उस तजुर्बे का भी सहारा लेते हैं. लेकिन उनके फैसले लेने का तरीका, जिस तरह से वो गेंदबाजों को बदलते हैं, और जिस तरह से टीम उनकी बात सुनती है, वो अब तक बस जबरदस्त रहा है.'

विज्ञापन

3 / 6

इस दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने आगे कहा कि ईशान का शांत और मजेदार स्वभाव टीम के माहौल को हल्का-फुल्का बनाए रखने में मदद करता है. उन्होंने कहा, 'तो जैसा कि मैंने कहा, हम बहुत अच्छे हाथों में हैं, और खुशकिस्मती से वह बिल्कुल भी घमंडी इंसान नहीं हैं, जिससे चीज़ें बहुत आसान हो जाती हैं.

4 / 6

क्लासेन ने कहा, 'उनके नेतृत्व में खेलना सचमुच बहुत मजेदार है. इसलिए बीच-बीच में काफी मजाक-मस्ती होती रहती है ताकि माहौल ज्यादा गंभीर न हो जाए, क्योंकि मुझे लगता है कि यह माहौल खेलने के लिहाज से काफी मुश्किल हो सकता है.'

विज्ञापन

5 / 6

क्लासेन ने ये भी बताया कि घरेलू क्रिकेट में ईशान की पिछली कामयाबियां उनकी कप्तानी को और भी ज्यादा कॉन्फिडेंस से भर देती हैं. 'मुझे लगता है कि वो शानदार रहे हैं, और उन्हें घरेलू क्रिकेट में भी कुछ सफलताएं मिली हैं. मुझे लगता है कि उनकी घरेलू टीम ने एक टूर्नामेंट जीता था. इसलिए इस मामले में उनके पास काफी तजुर्बा है. लेकिन अब तक, मुझे उनकी कप्तानी में खेलने में सचमुच बहुत मजा आया है, और वो अब तक शानदार रहे हैं.'

6 / 6

ईशान किशन ने 2025 में झारखंड को उनको पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताई थी. SRH का अगला मुकाबला 11 अप्रैल को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा युद्धवीर सिंह इंटरनेशल स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) से होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन