IPL 2026: हार्दिक पांड्या के ऊपर BCCI ने लगाया भारी जुर्माना, RCB के खिलाफ मैच में इस गलती की मिली सजा

IPL 2026: आरसीबी के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस को कई बड़े झटके लगे. टीम को हार का सामना करना पड़ा तो वहीं रोहित शर्मा चोटिल हो गए. इसी के साथ अब टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या पर बीसीसीआई ने एक गलती के लिए जुर्माना लगाया है.

jacket (1) (21)
1 / 6

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम के लिए मुसीबत कम होती नजर नहीं आ रही है. आरसीबी के खिलाफ मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा तो वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या पर भी बीसीसीआई ने एक्शन लिया है. आरसीबी के खिलाफ मैच में कप्तान हार्दिक से एक गलती हो गई थी जिसके तहत उनके ऊपर अब भारी जुर्माना लगाया गया है.

विज्ञापन

स्लो ओवर रेट के चलते लगा फाइन

स्लो ओवर रेट के चलते लगा फाइन2 / 6

आरसीबी के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस की टीम तय समय सीमा के अंदर अपने ओर खत्म नहीं कर पाई थी जिसके तहत टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. बीसीसीआई की तरफ से ये सख्त कदम उठाया गया है. 

विज्ञापन

जुर्माना भरने वाले चौथे कप्तान

जुर्माना भरने वाले चौथे कप्तान3 / 6

आईपीएल 2026 में स्लो ओवर रेट के चलते जुर्माना भरने वाले हार्दिक चौथे कप्तान बने हैं. इससे पहले श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ पर फाइन लग चुका है. अगर एक बार और इन टीमों की तरफ से गलती होती है तो सीधे 24 लाख का फाइन लगेगा.

पहली बार हुई है गलती

पहली बार हुई है गलती4 / 6

मुंबई इंडियंस की तरफ से पहली बार इस सीजन में ये गलती हुई है. ये अपराध आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत आता है. 

विज्ञापन

रोहित शर्मा मैच में हुए चोटिल

रोहित शर्मा मैच में हुए चोटिल5 / 6

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस मैच के दौरान चोटिल हो गए जो कि टीम के लिए एक बड़ा झटका है. फिलहाल उनकी इंजरी को लेकर ताजा अपडेट स्कैन के बाद ही सामने आएगा. तभी साफ हो पाएगी कि वो अगले मैच में खेल पाएंगे या नहीं.

MI को मिली लगातार तीसरी हार

MI को मिली लगातार तीसरी हार6 / 6

मुंबई इंडियंस की टीम को इस सीजन लगातार 3 हार का सामना करना पड़ा है. टीम ने हार्दिक की कप्तानी में जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया था लेकिन इसके बाद फ्रेंचाइजी पटरी से उतर चुकी है. पंजाब के खिलाफ मैच में टीम वापसी जरूर करना चाहेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन