IPL 2026: GT vs RCB के मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानें कैसा है अहमदाबाद में मौसम का हाल

IPL 2026: आईपीएल में आज का मुकाबला गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि क्या बारिश इस मैच विलने तो नहीं बनेगी.

jacket (52)
1 / 7

IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा. ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें इस सीजन कमाल की लय में नजर आ रही है. आरसीबी ने अब तक 6 मुकाबले जीते हैं तो वहीं गुजरात भी 4 मैच जीत चुकी है. आइए आपको बताते है इस अहम मुकाबले में क्या बारिश बाधा डाल सकती है या बिना किसी परेशानी के मैच खेला जाएगा.

विज्ञापन

अहमदाबाद में कैसा है मौसम?

अहमदाबाद में कैसा है मौसम?2 / 7

अहमदाबाद में आज का मौसम पूरी तरह से साफ है. मैच के समय तापमान लगभग 32 डिग्री रहने की संभावना है. इस समय अहमदाबाद में गर्मी पड़ रही है ऐसे बारिश के फिलहाल कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. 

विज्ञापन

GT vs RCB मैच की पिच रिपोर्ट

GT vs RCB मैच की पिच रिपोर्ट3 / 7

इस मैदान पर इस सीजन अब तक 3 मुकाबले खेले गए हैं. पिच की बात करें तो लाल और काली मिट्टी के मिश्रण से पिच तैयार की गई है. बल्लेबाजों के लिए आसान तो वहीं गेंदबाजों के लिए ये पिच ठिनाई भरी रहती है. दोनों टीमों के बीच ये हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है.

GT vs RCB हेड टू हेड आंकड़े

GT vs RCB हेड टू हेड आंकड़े4 / 7

दोनों टीमों के बीच जब भी टक्कर होती है तो कांटे का मुकाबला देखने को मिलता है. अभी तक टूर्नामेंट में 7 बार दोनों की भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें से 4 बार आरसीबी ने बाजी मारी है तो वहीं 3 बार गुजरात ने जीत दर्ज की है.

विज्ञापन

प्लेऑफ की लड़ाई

प्लेऑफ की लड़ाई5 / 7

दोनों ही टीमों के बीच प्लेऑफ की लड़ाई चल रही है. आरसीबी 6 मैचों में जीत के साथ 12 अंक हासिल कर चुकी है और दूसरे पायदान पर है. दूसरी तरफ गुजरात 8 अंकों के साथ 5वें नंबर है. इस मैच में जीत हासिल कर GT पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति सुधारना चाहेगी.

RCB की संभावित प्लेइंग 11

RCB की संभावित प्लेइंग 116 / 7

विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा

विज्ञापन

GT की संभावित प्लेइंग 11

GT की संभावित प्लेइंग 117 / 7

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन