KKR के खिलाफ मैच से पहले GT ने बदला अपना स्क्वॉड, टीम में इस बड़े मैच विनर की हुई एंट्री
Connor Esterhuizen: आईपीएल 2026 के बीच सीजन गुजरात टाइटंस के स्क्वॉड में एक बड़ा बदलाव हुआ है. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले से पहले गुजरात ने टॉम बैंटन की जगह कॉनर एस्टरहुइजन को अपनी टीम में शामिल किया है. यहां जानिए कौन हैं कॉनर एस्टरहुइजन?

GT vs KKR, Connor Esterhuizen: आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स से होने वाली है. यह मैच आज यानी शुक्रवार, 17 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. इस मुकाबले से ठीक पहले गुजरात टाइटंस ने अपने स्क्वॉड में एक बड़ बदलाव किया है. गुजरात फ्रेंचाइजी ने टॉम बैंटन के रिप्लेसमेंट के रूप में कॉनर एस्टरहुइजन को टीम में शामिल किया है.
गुजरात टाइटंस में शामिल हुए कॉनर एस्टरहुइजन
2 / 7गुजरात टाइटंस ने टॉम बैंटन की जगह साउथ अफ्रीका के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन को अपनी टीम में शामिल किया है. बैंटन उंगली में चोट के कारण IPL 2026 से बाहर हो गए हैं. 24 साल के एस्टरहुइजन का यह पहला IPL सीजन होगा. गुजरात ने उन्हें 75 लाख रुपये के बेस प्राइस पर साइन किया है.
कौन हैं कॉनर एस्टरहुइजन?
3 / 7कॉनर एस्टरहुइजन एक विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं और टॉप ऑर्डर में अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. एस्टरहुइजन का जन्म 31 मई 2001 को साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हुआ था. उन्होंने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में साउथ अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था.
न्यूजीलैंड T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन
4 / 7एस्टरहुइजन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों में टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 145.98 के स्ट्राइक रेट से 200 रन बना डाले, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं. इस शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने सीरीज में दो बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीता और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ भी बने. उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने 2-1 से पीछे होने के बावजूद सीरीज 3-2 से अपने नाम की.
कॉनर एस्टरहुइजन का करियर
5 / 715 मार्च 2026 को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले कॉनर एस्टरहुइजन ने साउथ अफ्रीका के लिए अब तक 5 टी20I मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 50 की औसत और 145.98 के स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक जड़े, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 75 रन रहा. उन्होंने अब तक खेले 44 टी20 मैचों में 926 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका औसत 28.93 का रहा और स्ट्राइक रेट 129.87 का रहा है.
SA20 में खेल चुके हैं कॉनर एस्टरहुइजन
6 / 7भले ही यह कॉनर एस्टरहुइजन का पहला IPL सीजन हो, लेकिन वह ILT20 और साउथ अफ्रीका टी20 लीग में खेल चुके हैं. वह SA20 के तीन सीजन खेल चुके हैं और प्रिटोरिया कैपिटल्स से पहले MI कैपटाउन का भी हिस्सा रहे हैं. SA20 में उन्होंने खेले 23 मैचों में 113 के स्ट्राइक रेट से 385 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं.
गुजरात टाइटंस का फुल स्क्वॉड
7 / 7शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, शाहरुख खान, मानव सुतार, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, निशांत सिंधु, गुरनूर बराड़, अरशद खान, कुमार कुशाग्र, रविश्रीनिवासन साई किशोर, ल्यूक वुड, जयंत यादव. इशांत शर्मा, कॉनर एस्टरहुइजन.