IPL 2026: इन 5 खिलाड़ियों के कारण प्लेऑफ के करीब पहुंची गुजरात टाइटंस, सीजन में किया धमाकेदार कमबैक

IPL 2026: गुजरात टाइटंस की टीम ने पहले 7 मैचों में सिर्फ 3 मुकाबले ही जीते थे. ऐसे में उनकी टीम बहुत ही मुश्किल में नजर आ रही थी. जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने धमाकेदार वापसी करते हुए बैक टू बैक 4 मुकाबले जीत लिए हैं. जिसके कारण ही अब फ्रेंचाइजी प्लेऑफ के बेहद करीब नजर आ रही है.

Gujarat Titans IPL 2026
1 / 6
Gujarat Titans IPL 2026

IPL 2026: गुजरात टाइटंस की टीम 11 मैचों में 7 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जिसके कारण उनकी टीम प्लेऑफ के बेहद करीब पहुंच गई है. शुभमन गिल और जोस बटलर जैसे स्टार खिलाड़ियों के अलावा अन्य प्लेयर्स भी अपना योगदान दे रहे हैं. इसी की वजह से अब प्लेऑफ में एंट्री के लिए टीम को सिर्फ 1 जीत और चाहिए. गुजरात के 5 स्टार खिलाड़ी लगातार अपना योगदान दे रहे हैं.

विज्ञापन

साई सुदर्शन

साई सुदर्शन2 / 6

सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन आईपीएल 2026 में भी लगातार अपनी टीम के लिए रन बना रहे हैं. सुदर्शन ने अब तक आईपीएल 2026 में 11 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 40 की औसत से 440 रन बनाए हैं. सुदर्शन आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं.

विज्ञापन

वाशिंगटन सुंदर

वाशिंगटन सुंदर 3 / 6

स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी अब टीम के लिए लगातार योगदान दे रहे हैं. सुंदर बल्लेबाजी में ऊपर खेलते हुए नजर आ रहे हैं. जहां पर वो टीम के लिए लगातार रन बना रहे हैं. सुंदर के रन बनाने से मध्यक्रम की समस्या लगभग खत्म हो गई है.

राशिद खान

राशिद खान 4 / 6

दिग्गज राशिद खान शुरुआती मैचों में अच्छी लय में नहीं नजर आ रहे थे. हालांकि दूसरे हाफ में वो बहुत अच्छी लय में नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही फ्रेंचाइजी अब बहुत मजबूत नजर आ रही है. बीच के ओवरों में अब टीम को विकेट मिल रहे हैं.

विज्ञापन

कगिसो राबाडा

कगिसो राबाडा  5 / 6

तेज गेंदबाज कगिसो राबाडा अब हर मुकाबले में विकेट हासिल कर रहे हैं. जिसके कारण ही वो पर्पल कैप की रेस में भी आगे निकल गए हैं. राबाडा पावरप्ले के साथ ही साथ डेथ ओवरों में भी प्रभावी साबित हुए हैं.

मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज 6 / 6

स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी इस लिस्ट में शामिल हैं. मोहम्मद सिराज पावरप्ले में ही कई बार गेम बदल दे रहे हैं. जिसके कारण ही विपक्षी टीम को दबाव में डाल रहे हैं. सिराज रन रोकने के साथ ही साथ विकेट भी ले रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन