RR के खिलाफ गुजरात टाइटंस को जीत दिलाएंगे ये 5 'महारथी'! अकेले पलट सकते हैं मैच का पासा

RR vs GT: आईपीएल 2026 के 9वें मुकाबले में आज (4 अप्रैल) गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. यहां जानिए उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जो इस मैच में GT को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

IPL 2026, GT vs RR
1 / 6
IPL 2026, GT vs RR

IPL 2026, RR vs GT: आईपीएल 2026 के 9वें मुकाबले में आज (4 अप्रैल) गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है. पंजाब किंग्स के खिलाफ पहला मैच हारने के बाद शुभमन गिल की टीम अपने होम ग्राउंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीत हासिल वापसी करना चाहेगी. हालांकि, इसके लिए गुजरात को राजस्थान के विजय रथ को रोकना है. ऐसे में आइए जानते हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जो इस मैच में GT के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं.  

विज्ञापन

1. शुभमन गिल

1. शुभमन गिल2 / 6

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल इस समय शानदार फॉर्म में हैं. गिल ने पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 27 गेंदों में 39 रनों की तेज पारी खेली थी. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी उनका रिकॉर्ड अच्छा है और कई बेहतरीन पारियां खेली हैं. ऐसे में गिल अहमदाबाद के मैदान पर अपनी क्लासिक बल्लेबाजी से गुजरात को दमदार शुरुआत दिलाने और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

विज्ञापन

2. राशिद खान

2. राशिद खान3 / 6

अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान राजस्थान रॉयल्स के लिए हमेशा से बड़ा खतरा रहे हैं. करामती खान ने RR के खिलाफ अब तक 10 विकेट लिए हैं और वे इस प्रतिद्वंद्विता में सबसे सफल गेंदबाज हैं. राजस्थान के यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी जैसे खतरनाक बल्लेबाज रोकने के लिए राशिद की गुगली GT के लिए सबसे बड़ा हथियार साबित होगी. इसके साथ ही वह निचले क्रम में फिनिशर की भूमिका भी निभा सकते हैं.

3. जोस बटलर

3. जोस बटलर4 / 6

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जोस बटलर हमेशा का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. बटलर राजस्थान के गेंदबाजी रणनीति से अच्छी तरह वाकिफ हैं और अगर पावरप्ले में बटलर का बल्ला चला, तो गुजरात मैच को शुरुआत में ही अपनी मुट्ठी में कर सकता है. पिछले मैच में उन्होंने 38 रनों की उपयोगी पारी खेली थी.

विज्ञापन

4. मोहम्मद सिराज

4. मोहम्मद सिराज5 / 6

RR के विस्फोटक ओपनर्स खासकर वैभव सूर्यवंशी को रोकना गुजरात के लिए सबसे बड़ी चुनौती है. ऐसे में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की नई गेंद से स्विंग और सटीक लेंथ बड़ा हथियार साबित हो सकती है. अगर सिराज शुरुआत में ही वैभव या यशस्वी का विकेट निकाल लेते हैं, तो राजस्थान के मध्यक्रम पर दबाव बनाया जा सकता है.

5. साई सुदर्शन

5. साई सुदर्शन6 / 6

बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन GT की बल्लेबाजी की रीढ़ बन चुके हैं. सुदर्शन ने कई बार गुजरात को दमदार शुरुआत दिलाई है और वह पारी को संभालने में माहिर हैं. वह अपनी तकनीकी बल्लेबाजी से मिडिल ओवर्स में तेजी से रन बना सकते हैं और RR के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. पिछले मैच में उन्होंने 11 गेंदों में 2 चौकों के साथ 13 रन बनाए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन