IPL 2026: KKR की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव! कप्तान रहाणे कर सकते हैं 25.20 करोड़ी खिलाड़ी को बाहर

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस सीजन बेहद ही खराब स्थिति में नजर आ रही है. ऐसे में गुजरात की टीम के खिलाफ मैच में केकेआर प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव कर सकती है. मैनेजमेंट एक 25.20 करोड़ वाले खिलाड़ी को बाहर कर सकता है.

jacket (38)
1 / 6

IPL 2026 GT vs KKR: आईपीएल के 19वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के हालात बहुत ही खराब नजर आ रहे हैं. टीम ने अब तक खेले 5 मैचों में से 4 में हार का सामना किया है तो वहीं एक मैच बारिश के चलते धुल गया था. टीम का अगला मुकाबला गुजरात के खिलाफ है, जो कि अहमदाबाद में खेला जाएगा. खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन को देखते हुए कप्तान अजिंक्य रहाणे गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच मे कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि क्या हो सकती है इस मैच के लिए केकेआर की संभावित प्लेइंग 11.

विज्ञापन

एलन की जगह सीफर्ट को मौका!

एलन की जगह सीफर्ट को मौका!2 / 6

गुजरात के खिलाफ इस अहम मुकाबले में कोलकाता की टीम फिन एलन को बाहर बैठा के टिम सीफर्ट को मौका दे सकती है. ऐसे में सीफर्ट और एलन की जोड़ी टीम के लिए ओपनिंग करती दिख सकती है. नरेन ने सीएसके के खिलाफ कुछ शॉट्स जरूर खेले थे.

विज्ञापन

कैमरून ग्रीन होंगे बाहर?

कैमरून ग्रीन होंगे बाहर?3 / 6

केकेआर की टीम ने कैमरून ग्रीन को 25.20 करोड़ में खरीदा था लेकिन उनका प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है. ऐसे में मैनेजमेंट करो या मरो की स्थिति में उनको बाहर कर रचिन रवींद्र पर दांव चल सकती है. उनको टीम में लाने से एक स्पिन गेंदबाजी का विकल्प भी मिल जाएगा. 

भारतीय बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम

भारतीय बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम4 / 6

केकेआर की टीम में शामिल भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो अंगकृष रघुवंशी के अलावा दूसरा कोई रंग में नजर नहीं आया है. ऐसे में रिंकू सिंह और रमनदीप सिंह को भी बल्ले से दम दिखाना होगा. मिडिल ऑर्डर में अगर ये खिलाड़ी चलते हैं तो टीम मजबूत नजर आएगी.

विज्ञापन

गेंदबाजी को दिखाना होगा दम

गेंदबाजी को दिखाना होगा दम5 / 6

केकेआर के कई गेंदबाज चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं जो कि टीम के लिए एक बड़ा झटका है लेकिन ये टीम में मौजूद गेंदबाजों के लिए एक मौका भी है. ऐसे में वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी को जिम्मेदारी लेनी होगी. 

केकेआर की संभावित प्लेइंग 11

केकेआर की संभावित प्लेइंग 116 / 6

फिन ऐलन/टिम सीफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे(कप्तान), अंगकृष रघुवंशी/वरुण चक्रवर्ती(इम्पैक्ट), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन