IPL 2026 में लगातार हार के बाद LSG को मिली बड़ी खुशखबरी, मैच विनर खिलाड़ी की हुई वापसी
IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आईपीएल 2026 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. लखनऊ की टीम ने 6 में से सिर्फ 2 मुकाबले ही जीते हैं. जिसके कारण ही उनकी टीम बहुत ही कमजोर नजर आ रही है. पंजाब के खिलाफ हार के बाद टीम को अब बड़ी खुशखबरी मिली है.

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम बैक टू बैक 3 मुकाबले हार गई है. जिसके कारण ही उनकी स्थिति बहुत ही खराब नजर आ रही है. फ्रेंचाइजी को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है, तो उन्हें कमबैक करना होगा. टीम के स्टार अच्छी लय में नहीं नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही टीम में मुश्किल में नजर आ रही थी. इस बीच अब लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को अच्छी खबर मिली है.
बड़ी रकम में बिके थे जोश इंग्लिस
2 / 6आईपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन में जोश इंग्लिश को लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 8.6 करोड़ रुपये में खरीदा था. जबकि उन्हें पता था कि अपनी शादी के कारण इंग्लिस लगभग 8 मैच नहीं खेलने वाले हैं.
कमबैक करने वाले हैं इंग्लिस
3 / 618 अप्रैल को जोश इंग्लिस की शादी हुई है. उसके बाद अब वो 4 मई को आईपीएल का हिस्सा बनने वाले हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाज जोश इंग्लिस खेलते हुए नजर आ सकते हैं.
निकोलस पूरन हो रहे हैं फेल
4 / 6आईपीएल 2026 में अब तक निकोलस पूरन ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही उन्हें जल्द ही बाहर किया जा सकता है. ऐसे में पूरन की जगह जोश इंग्लिस को प्लेइंग 11 में एंट्री मिल सकती है.
ऋषभ पंत
5 / 6कप्तान ऋषभ पंत भी फिलहाल बहुत ज्यादा दबाव में नजर आ रहे हैं. पंत के बल्ले से इस सीजन में रन आ रहे हैं, लेकिन मध्यक्रम में उन्हें साथ नहीं मिल पा रहा है. इंग्लिस के आने से कप्तान पंत की ये बड़ी समस्या खत्म हो सकती है.
लखनऊ सुपर जायंट्स की स्थिति खराब
6 / 6अगर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाना है, तो उन्हें बचे हुए 8 में से 6 मुकाबले जीतने होंगे. ऐसे में फ्रेंचाइजी को दोबारा जल्द ही लय हासिल करनी होगी. टीम में मैच विनर खिलाड़ी नजर आ रहे हैं.