IPL 2026 से बाहर होने वाले 5 चोटिल खिलाड़ी और उनके रिप्लेसमेंट, जानिए किस प्लेयर की जगह कौन खेलेगा?
IPL 2026 के आगाज से पहले कई खिलाड़ी चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं, जिससे टीमों का बड़ा झटका लगा है. फिलहाल फ्रेंचाइजियां चोटिल खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट तलाश कर रही हैं. यहां देखिए आईपीएल 2026 से बाहर होने वाले 5 चोटिल खिलाड़ी और उनके रिप्लेसमेंट की लिस्ट.

IPL 2026 Injured Players Replacements: 28 मार्च से आईपीएल 2026 का आगाज होने वाला है, लेकिन सीजन के शुरुआत से पहले ही कई टीमों को बड़े झटके लग चुके हैं. चोट के कारण कई स्टार खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं, जिससे फ्रेंचाइजियों को आनन-फानन में उनके रिप्लेसमेंट तलाशने पड़ रहे हैं. यहां जानिए ऐसे 5 चोटिल खिलाड़ियों के बारे में जो IPL 2026 से बाहर हो चुके हैं और उनके स्थान पर किन खिलाड़ियों को चुना गया है.
1. सैम करन की जगह दासुन शनाका
2 / 6इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान ग्रोइन इंजरी हुई थी, जिसके कारण वह आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. यह राजस्थान रॉयल्स के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि फ्रेंचाइजी ने उन्हें ट्रेड के जरिए टीम में शामिल किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स ने उनकी जगह श्रीलंका के टी20 कप्तान और अनुभवी ऑलराउंडर दासुन शनाका को टीम में शामिल किया है. हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है.
2. नेथन एलिस की जगह स्पेंसर जॉनसन
3 / 6आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बड़ा झटका लगा, जब टीम के डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट नेथन एलिस हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए. हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो CSK ने उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया के ही बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया है. जॉनसन आईपीएल 2025 के मिनी नीलामी में 1.50 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर अनसोल्ड रहे थे.
3. हर्षित राणा की जगह सिमरजीत सिंह
4 / 6कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और बाद में उनकी सर्जरी हुई. हर्षित अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं और इसीलिए वह आईपीएल 2026 में नहीं खेल पाएंगे. KKR मैनेजमेंट फिलहाल उनके रिप्लेसमेंट की तलाश कर रही है. अभी तक कोई आधिकारिक नाम तय नहीं है, लेकिन सिमरजीत सिंह का नाम रेस में सबसे आगे चल रहा है. सिमरजीत पिछले सीजन CSK टीम का हिस्सा थे.
4. आकाश दीप की जगह सौरभ दुबे
5 / 6कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की मुश्किलें तब और बढ़ गईं जब हर्षित राणा के बाद आकाश दीप लोअर बैक स्ट्रेस इंजरी के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, केकेआर ने विदर्भ के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सौरभ दुबे को आकाश दीप के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल कर लिया है.
5. वानिंदु हसरंगा की जगह गुडाकेश मोती
6 / 6लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के श्रीलंकाई स्पिनर हसरंगा को टी20 वर्ल्ड कप के दौरान गंभीर हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी, जिसके कारण वह आईपीएल 2026 के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, लखनऊ फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह वेस्टइंडीज के स्पिनर गुडाकेश मोती को टीम में शामिल किया है. गुडाकेश ने हाल में शानदार प्रदर्शन किया है और PSL 2026 से अपना नाम वापस लेकर IPL 2026 में खेलने का फैसला किया है.