IPL 2026 में आज होगा किसका मैच? जानें पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

IPL 2026: टूर्नामेंट का अगला मुकाबला 2 ऐसी टीमों के बीच हो रहा है जिनके ऊपर हर किसी की नजर रहेगी. एक टीम ने सीजन के सभी मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं दूसरी टीम अभी तक अपना खाता तक नहीं खोल पाई है. आइए आपको बताते हैं इस मुकाबले से जुड़ी हर बड़ी जानकारी

jacket (29)
1 / 7

IPL 2026: आईपीएल 2026 में हर दिन एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. टूर्नामेंट के इस 19वें सीजन का 14वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होगा. एक तरफ दिल्ली की टीम अक्षर पटेल की कप्तानी में 2 मैचों में जीत के साथ आ रही है तो वहीं गुजरात की टीम को अभी तक खेले 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं इस मैच से जुड़ी हर बड़ी जानकारी.

विज्ञापन

दिल्ली में होगा ये मैच

दिल्ली में होगा ये मैच2 / 7

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच का ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दिल्ली की टीम अपने होम ग्राउंड पर खेल रही है और आखिरी मैच में इसी मैदान पर मुंबई को हरा चुकी है. ऐसे में टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा.

विज्ञापन

कैसी होगी DC vs GT मैच में पिच?

कैसी होगी DC vs GT मैच में पिच?3 / 7

दिल्ली में लगातार बारिश हो रही है और मैच वाले दिन भी बारिश की संभावना है. पिच पर हल्की हरी घास नजर आ रही है जो कि शुरुआत में गेंदबाजों के लिए कारगर साबित हो सकती है. बाद में पिच बल्लेबाजों के लिए शानदार नजर आएगी और इस मैच में भी जमकर रन बरसेंगे.

कहां देख पाएंगे DC vs GT लाइव मैच?

कहां देख पाएंगे DC vs GT लाइव मैच?4 / 7

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार नेटवर्क पर किया जाएगा. टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर तो वहीं ओटीटी पर जिओ हॉटस्टार पर फैंस इसका लाइव प्रसारण देख सकते हैं. 

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा DC vs GT मैच?

कितने बजे शुरू होगा DC vs GT मैच?5 / 7

दोनों टीमों के बीच मैच की पहली गेंद 7 बजकर 3 मिनट पर फेंकी जाएगी तो वहीं इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर टॉस के लिए आमने सामने होंगे. दिल्ली अक्षर की कप्तानी में उतरेगी तो वहीं गुजराती की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी.

DC vs GT हेड टू हेड रिकॉर्ड

DC vs GT हेड टू हेड रिकॉर्ड6 / 7

इन दोनों टीमों के बीच गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 7 मैच खेले गए हैं जिसमें से 4 बार गुजरात ने बाजी मारी है तो वहीं 3 बार दिल्ली जीती है. दिल्ली के मैदान पर भी इन दोनों के बीच 3 मैच खेले गए हैं जिनमें से 2 मैच गुजरात ने जीते हैं. 

विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 117 / 7

DC: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (सी), विप्राज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार GT: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा/जेसन होल्डर, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन