DC vs GT Weather Update Today: आज के मैच पर भी मंडराए संकट के बादल, क्या बारिश के चलते रद्द हो जाएगा मुकाबला?

DC vs GT Weather Update Today: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच का मुकाबला दिल्ली में होना है. बीते कुछ दिनों से दिल्ली में मौसम बारिश वाला रहा है. ऐसे में फैंस के मन में डर सता रहा है कि कहीं ये मैच बारिश की भेंट तो नहीं चढ़ जाएगा.

jacket (30)
1 / 6

DC vs GT Weather Update Today: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच कांटे का मुकाबला होने वाला है. इस बार के सीजन में अब तक 1 मैच बारिश से धुल चुका है तो वहीं गुवाहाटी में हुआ मैच भी बारिश से बाधित रहा. DC vs GT का मुकाबला दिल्ली में खेला जाना है और बीते कुछ दिनों से दिल्ली में भी बारिश हो रही है. ऐसे में अब हर किसी के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या बारिश के चलते ये मुकाबला भी रद्द हो जाएगा.

विज्ञापन

रद्द हो जाएगा DC vs GT मैच?

रद्द हो जाएगा DC vs GT मैच?2 / 6

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच का मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच पर बारिश के चलते संकट के बादल नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार दोपहर में बारिश की आशंका है लेकिन मैच के वक्त मौसम साफ रहेगा. ऐसे में मैच पूरा होने की संभावना है. 

विज्ञापन

रद्द हुआ तो मिलेगा 1-1 अंक

रद्द हुआ तो मिलेगा 1-1 अंक3 / 6

मैच में अगर बारिश खलल डालती है तो ओवर को कम किया जाता है. कम से कम 5-5 ओवरों का मैच हो सकता है. इसके बाद भी अगर मैच नहीं हो पाता है तो दोनों ही टीमों को 1-1 अंक दिया जाता है. 

2 मैचों में बारिश डाल चुकी है खलल

2 मैचों में बारिश डाल चुकी है खलल4 / 6

आईपीएल 2026 में बारिश का असर 2 मैचों में देखा गया है. पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला बारिश के चलते नहीं हो पाया था तो वहीं राजस्थान और मुंबई के बीच का मुकाबला महज 11-11 ओवरों का ही हो पाया था.

विज्ञापन

दिल्ली की टीम लग रही मजबूत

दिल्ली की टीम लग रही मजबूत5 / 6

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस सीजन बेहतरीन फॉर्म में दिख रही है. टीम ने अब तक खेले दोनों ही मैचों में 6 विकेट से जीत हासिल की है. दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस की टीम को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है.

कैसी होगी दिल्ली की पिच?

कैसी होगी दिल्ली की पिच?6 / 6

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मुकाबले में दोनों टीमों के मिलाकर 350 रन बन सकते हैं. शुरुआती के ओवरों में तेज गेंदबाजों के लिए पिच काफी मददगार साबित हो सकती है तो वहीं बाद में बल्लेबाजों के लिए पिच अच्छी हो जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन