IPL 2026 से पहले DC और SRH को मिली गुड न्यूज, श्रीलंका ने इन 3 खिलाड़ियों को दी खेलने की अनुमति

IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अच्छी खबर सामने आई है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दुष्मंथा चमीरा, पथुम निसांका और कामिंदू मेंडिस को आईपीएल में खेलने की अनुमति दे दी है.

IPL 2026
1 / 6
IPL 2026

IPL 2026: आईपीएल 2026 के आगाज होने में अब सिर्फ एक हफ्ते का समय बचा है. 28 मार्च से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में श्रीलंका के भी कई स्टार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे. हालांकि, आईपीएल से पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि फिटनेस टेस्ट में पास करने वाले खिलाड़ियों को ही नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मिलेगा. ऐसे में कई टीमों की टेंशन बढ़ गई है, जिसमें श्रीलंकाई खिलाड़ी शामिल हैं.  

विज्ञापन

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का बड़ा फैसला

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का बड़ा फैसला2 / 6

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) का कहना है कि आईपीएल में खेलने की इजाजत सिर्फ उन्हीं खिलाड़ियों को दी जाएगी, जो उनका फिजिकल परफॉर्मेंस टेस्ट पास करेंगे. फिलहाल बोर्ड अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों के लिए 8 हफ्ते का खास फिटनेस प्रोग्राम भी चला रहा है, ताकि वे आने वाले इंटरनेशनल मैचों के लिए पूरी तरह तैयार रहें.

विज्ञापन

आईपीएल 2026 में खेलेंगे 7 श्रीलंकाई प्लेयर्स

आईपीएल 2026 में खेलेंगे 7 श्रीलंकाई प्लेयर्स3 / 6

आईपीएल के 19वें सीजन में श्रीलंका के 7 खिलाड़ी अलग-अलग टीमों का हिस्सा हैं. इसमें दुष्मंथा चमीरा (DC) पथुम निसांका (DC) और कामिंदु मेंडिस (SRH) के अलावा, नुवान तुषारा (RCB), वानिंदु हसरंगा (LSG), इशान मलिंगा (SRH) और मथीशा पथिराना (KKR) का नाम शामिल हैं.

DC और SRH को मिली गुड न्यूज

DC और SRH को मिली गुड न्यूज4 / 6

हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए अच्छी खबर सामने आई है. श्रीलंका ने 20 मार्च को दुष्मंथा चमीरा, पथुम निसांका और कामिंदू मेंडिस को आईपीएल में खेलने के लिए NOC दे दिया है. तीनों खिलाड़ियों ने अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है, जिसके बाद उन्हें यह मंजूरी मिली. चमिरा और निसांका दिल्ली टीम का हिस्सा हैं, जबकि मेंडिस को सनराइजर्स ने रिटेन किया है.

विज्ञापन

पथिराना समेत इन खिलाड़ियों को पास करना होगा टेस्ट

पथिराना समेत इन खिलाड़ियों को पास करना होगा टेस्ट5 / 6

चमीरा, निसांका और मेंडिस को क्लियर कर दिया गया है, लेकिन कुछ खिलाड़ियों को अभी इंतजार करना होगा. नुवान तुषारा (RCB), वानिंदु हसरंगा (LSG), इशान मलिंगा (SRH) और मथीशा पथिराना (KKR) ने भी NOC के लिए अप्लाई किया है, लेकिन उनकी मंजूरी उनके फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करेगी.

चोट से उबर रहे हैं तीनों खिलाड़ी

चोट से उबर रहे हैं तीनों खिलाड़ी6 / 6

बताया गया है कि हसरंगा, मलिंगा और पथिराना अभी चोट से उबर रहे हैं. चोट की वजह से वे हाल ही में खत्म हुए T20 वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाए थे. फिलहाल ये तीनों खिलाड़ी रिहैब में हैं और जैसे ही उनका रिकवरी प्रोसेस पूरा होगा, वे फिटनेस टेस्ट देंगे. उसके बाद ही उन्हें IPL 2026 में खेलने की इजाजत मिल सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन