DC vs GT के मैच के बाद रोचक हुई ऑरेंज कैप की लड़ाई? जोस बटलर ने अर्धशतक जड़ लगाई लंबी छलांग

IPL 2026 DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में जमकर रन बने हैं. दोनों पारियों में 200 से ज्यादा रन बने. ऐसे में इस मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस में भी हलचल देखने को मिल रही है. आइए आपको भी बताते हैं कौन किस नंबर पर है.

jacket (40)
1 / 7

IPL 2026 DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की लड़ाई और भी ज्यादा रोमांचक हो चुकी है. गुजरात के बल्लेबाज जोस बटलर ने इस मैच में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा. इसी के साथ वो भी अब इस रेस का हिस्सा बन चुके हैं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि वो किस नंबर पर हैं तो वहीं ऑरेंज कैप अभी किस बल्लेबाज के पास है.

विज्ञापन

जोस बटलर

जोस बटलर2 / 7

गुजरात के खिलाफ मैच में जोस बटलर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली. इस पारी के दम पर अब उन्होंने आईपीएल 2026 में खेले 3 मैचों में 116 रन पूरे कर लिए हैं. इसी के साथ अब वो ऑरेंज कैप की लिस्ट में छठे नंबर पर पहुंच गए हैं.

विज्ञापन

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा3 / 7

मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे रोहित शर्मा इस लिस्ट में 5वें नंबर पर बने हुए हैं. उन्होंने अब तक खेले 3 मैचों में 168 की स्ट्राइक रेट से 118 रन बनाए हैं. 

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी4 / 7

15 साल के युवा धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी इस लिस्ट में शामिल हैं. उन्होंने अभी तक इस सीजन खेले 3 मैचों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 248 की स्ट्राइक रेट से 122 रन बनाए हैं और वो चौथे नंबर पर हैं. 

विज्ञापन

हेनरिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन5 / 7

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन भी इस सीजन कमाल की फॉर्म में नजर आ रहे हैं. उन्होंने टीम के लिए खेले अब तक 3 मैचों में 48.33 की औसत से 145 रन बनाए हैं और वो तीसरे नंबर पर बने हुए हैं. 

समीर रिजवी

समीर रिजवी6 / 7

दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ बल्लेबाज समीर रिजवी के पास गुजरात के खिलाफ मैच में ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका था लेकिन वो एक रन भी नहीं बना पाए. उन्होंने अब तक 3 पारियों में 160 रन बनाए हैं और लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं. 

विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल7 / 7

राजस्थान रॉयल्स के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के पास फिलहाल ऑरेंज कैप है. उन्होंने टीम के लिए खेले 3 मैचों में 170 रन बनाए हैं. पिछले 2 मैचों में वो 2 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं और मुंबई के खिलाफ मैच में वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन