CSK vs PBKS: चेन्नई और पंजाब में होगी कांटे की टक्कर, जानें संभावित प्लेइंग XI, हेड टू हेड और लाइव स्ट्रीमिंग समेत मैच की पूरी डिटेल्स

CSK vs PBKS: आईपीएल 2026 का 7वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच 3 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. मैच से पहले यहां जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI, हेड टू हेड और लाइव स्ट्रीमिंग समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी.

IPL 2026, CSK vs PBKS
1 / 8
IPL 2026, CSK vs PBKS

IPL 2026, CSK vs PBKS: आईपीएल 2026 के 7वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर पंजाब किंग्स से होगी. दोनों टीमें आज यानी शुक्रवार, 3 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. CSK को अपने पहले मैच में हार मिली थी, जबकि PBKS ने अपने मुकाबले में जीत दर्ज की थी. ऐसे में चेन्नई की टीम अपनी पहली जीत की तलाश में मैदान पर उतरेगी, जबकि पंजाब की टीम जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. इससे पहले आइए मैच से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.  

विज्ञापन

IPL 2026 में पहली जीत दर्ज करने उतरेगी CSK

IPL 2026 में पहली जीत दर्ज करने उतरेगी CSK2 / 8

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम को अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली CSK की टीम इस सीजन की पहली जीत दर्ज करना चाहेगी. CSK की टीम अपने होमग्राउंड चेपॉक में अपना पहला मैच खेलेगी. हालांकि, उनके सामने श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स की कड़ी चुनौती होगी, जिसने अपने पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया था.

विज्ञापन

CSK vs PBKS हेड टू हेड रिकॉर्ड

CSK vs PBKS हेड टू हेड रिकॉर्ड3 / 8

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कांटे की टक्कर देखने को मिली है. IPL के इतिहास में दोनों टीमें अब तक कुल 32 एक-दूसरे से भिड़ीं हैं, जिसमें से 16 मैच CSK ने जीते और 16 मैच PBKS ने अपने नाम किए हैं. हालांकि, IPL 2025 की दोनों मुकाबलों में पंजाब किंग्स ने जीत दर्ज की थी.

कैसा है मौसम और पिच का मिजाज?

कैसा है मौसम और पिच का मिजाज?4 / 8

चेन्नई की एमए चिदंबरम स्टेडियम यानी चेपॉक की पिच लाल मिट्‌टी से बनी है, जो आमतौर पर स्पिनर्स के लिए मददगार मानी जाती है. हालांकि, शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को फायदा मिलता है. यहां बल्लेबाजों को बड़े-बड़े शॉट्स लगाना आसान नहीं होता है. इस मैदान पर आईपीएल में पहली पारी का औसत स्कोर 163 रन है. वहीं, मौसम की बात करें तो मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है.

विज्ञापन

कब और कहां देखें लाइव?

कब और कहां देखें लाइव?5 / 8

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 7वां मुकाबला 3 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. भारतीय फैंस इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

CSK की संभावित प्लेइंग XI

CSK की संभावित प्लेइंग XI6 / 8

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज और खलील अहमद.

विज्ञापन

PBKS की संभावित प्लेइंग XI

PBKS की संभावित प्लेइंग XI7 / 8

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.

ये हो सकते हैं इम्पैक्ट प्लेयर

ये हो सकते हैं इम्पैक्ट प्लेयर8 / 8

CSK की टीम सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजापनीत सिंह, और श्रेयस गोपाल में से किसी एक को इम्पैक्ट प्लयेर के रूप में इस्तेमाल कर सकती है. वहीं, पंजाब किंग्स की टीम प्रियांश आर्य, हरप्रीत बराड़, यश ठाकुर, अजमतुल्लाह उमरजई या लॉकी फर्ग्यूसन को इम्पैक्ट प्लयेर के रूप में मैदान पर उतार सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन