CSK vs DC: चेन्नई को IPL 2026 में पहली जीत दिलाएंगे ये 5 खिलाड़ी! विदेशी खिलाड़ी बदलेंगे टीम की किस्मत

CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का प्रदर्शन लगातार पिछले 2 सीजन से खराब रहा है. जिसके कारण ही टीम बहुत ज्यादा दबाव में नजर आ रही है. आईपीएल 2026 के पहले तीनों मैचों में हारने के बाद ये दबाव अब दोगुना हो गया है. ऐसे में अब फ्रेंचाइजी को वापसी करनी होगी.

Chennai Super Kings
1 / 6
Chennai Super Kings

CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भले ही अपने शुरुआती तीनों मैच हार गई हो, लेकिन टीम के पास मैच विनर खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में फ्रेंचाइजी के मैच विनर खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा. जिससे सीएसके भी पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोल सके. चेन्नई की मैनेजमेंट को इन 5 खिलाड़ियों से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं.

विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़ 2 / 6

कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के बल्ले से अब तक रन नहीं आए हैं. पहले तीनों ही मैचों में वो फेल हो गए थे. ऐसे में वो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से कमबैक कर सकते हैं. चेपॉक स्टेडियम में गायकवाड़ का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है.

विज्ञापन

आयुष म्हात्रे

आयुष म्हात्रे 3 / 6

नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रहे आयुष म्हात्रे ने पंजाब के खिलाफ इसी मैदान पर कमाल की पारी खेली थी. ऐसे में वो उसी फॉर्म को दिल्ली के खिलाफ भी जारी रख सकते हैं. म्हात्रे तेज गेंदबाजों के साथ ही साथ स्पिनरों के खिलाफ आसानी से बड़ा शॉट खेल सकते हैं.

डेवाल्ड ब्रेविस

डेवाल्ड ब्रेविस 4 / 6

इंजरी के बाद कमबैक कर रहे डेवाल्ड ब्रेविस से फ्रेंचाइजी को बड़ी उम्मीदें हैं. बीच के ओवरों में ब्रेविस के पास बड़ा शॉट खेलकर मैच बदलने की कला है. ऐसे में ब्रेविस सीएसके की वापसी के लिए बहुत ही अहम है.

विज्ञापन

अकील हुसैन

अकील हुसैन 5 / 6

गेंदबाजी में फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कमजोर नजर आ रही है. ऐसे में नूर अहमद की जगह अकील हुसैन को खेलने का मौका मिल सकता है. हुसैन फिलहाल अच्छी फॉर्म में भी नजर आ रहे हैं.

अंशुल कंबोज

अंशुल कंबोज 6 / 6

सीएसके की टीम के लिए अब तक अंशुल कंबोज ने ही अच्छी गेंदबाजी की है. ऐसे में उन्हें इस फॉर्म को आगे भी बरकरार रखना होगा. कंबोज पावरप्ले के साथ ही साथ डेथ ओवरों में भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन