IPL 2026: BCCI ने ऋतुराज गायकवाड़ पर ठोका भारी जुर्माना, CSK vs DC मैच में इस गलती की मिली सजा

IPL 2026 CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को दिल्ली के खिलाफ मैच में एक गलती करना भारी पड़ा है. उनके ऊपर बीसीसीआई की तरफ से सख्त कदम उठाया गया है, जिसके तहत उनपर भारी जुर्माना लगा है. आइए आपको भी बताते हैं कि उन्हें किस गलती की सजा मिली है.

jacket (58)
1 / 6

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दिल्ली के खिलाफ मैच में आईपीएल 2026 की अपनी पहली जीत हासिल कर ली है. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम के लिए ये जीत काफी अहम है. टीम के संजू सैमसन और जेमी ओवरटन इस जीत के हीरो रहे. टीम जीत का जश्न ही मना रही होगी तभी टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर बीसीसीआई की मार पड़ी है. उनके ऊपर फाइन लगाया गया है.

विज्ञापन

गायकवाड़ पर लगाया जुर्माना

गायकवाड़ पर लगाया जुर्माना2 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के ऊपर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के चलते 12 लाख रुपये का फाइन लगाया गया है. इस सीजन ये उनकी पहली गलती है. 

विज्ञापन

इस सीजन के तीसरे कप्तान

इस सीजन के तीसरे कप्तान3 / 6

आईपीएल के इस सीजन में मैच के दौरान स्लो ओवर रेट के चलते फाइन झेलने वाले ऋतुराज गायकवाड़ तीसरे कप्तान बन चुके हैं. उनके पहले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और गुजरात के कप्तान शुभमन गिल की जेब पर भी बीसीसीआई की कैंची चल चुकी है.

सीमित समय में ओवर खत्म

सीमित समय में ओवर खत्म 4 / 6

हर पारी के लिए बीसीसीआई की तरफ से एक समय सीमा निर्धारित की गई है. इस समय सीमा के अंदर घर कोई टीम अपने ओवर खत्म नहीं कर पाती है तो कप्तान के ऊपर फाइन लगाया जाता है. पहली बार में ये 12 लाख होता है तो वहीं दूसरी बार के लिए 24 लाख होता है.

विज्ञापन

नहीं चल रहा गायकवाड़ का बल्ला

नहीं चल रहा गायकवाड़ का बल्ला5 / 6

ऋतुराज गायकवाड़ एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं लेकिन इस आईपीएल सीजन उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश नजर आ रहा है. उन्होंने टीम के लिए अब तक खेले 4 मैचों में महज 56 रन ही बनाए हैं. आगे आने वाले समय में उनको बल्ले से भी रन बनाने होंगे.

CSK को मिली पहली जीत

CSK को मिली पहली जीत6 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने भी अब इस सीजन पहली जीत का स्वाद चख लिया है. टीम ने अहम मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया. सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन इस मैच में शतक जड़ टीम के लिए हीरो साबित हुए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन