IPL 2026: PBKS के खिलाफ CSK के इन 5 खिलाड़ियों का पत्ता कटना तय! गायकवाड़ को लेना होगा मुश्किल फैसला
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच चेपॉक में रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद नजर आ रही है. सीएसके की टीम इस सीजन की अपनी पहली जीत तलाशने के लिए उतरेगी. इस मैच में टीम के 5 खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 से बाहर बैठना पड़ सकता है.

IPL 2026: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स के साथ होना है. पहले मैच में टीम को राजस्थान रॉयल्स के सामने टीम को हार का सामना करना पड़ा था. पंजाब के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाले इस मुकाबले में चेन्नई की टीम हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी. इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ को प्लेइंग 11 का चुनाव काफी सोच समझ के करना होगा. ऐसे में स्क्वॉड में शामिल 5 खिलाड़ियों की प्लेइंग 11 में जगह बनती हुई नजर नहीं आ रही है.
उर्विल पटेल
2 / 6चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी उर्विल पटेल को पंजाब के खिलाफ मैच से भी बाहर बैठना पड़ सकता है. टीम कॉम्बिनेशन को ध्यान में रखते हुए राजस्थान के खिलाफ मैच में भी वो बाहर ही रहे थे. उन्होंने टीम के लिए 3 मैचों में 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं.
मैट शॉर्ट
3 / 6ऑस्ट्रेलिया ऑलराउंडर मैट शॉर्ट को पहले मैच में खेलने का मौका मिला था लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. ऐसे में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पंजाब के खिलाफ उनको प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं. उनकी जगह टीम में कई और विकल्प स्क्वॉड में नजर आ रहे हैं.
जैक फॉल्क्स
4 / 6चेन्नई सुपर किंग्स ने जैक फॉल्क्स को मिनी ऑक्शन में 75 लाख के प्राइज में खरीदा था. हालांकि, उनका प्लेइंग 11 में जगह बना पाना काफी मुश्किल नजर आ रहा है. पहले मैच में भी उनको बाहर ही बैठना पड़ा था. उन्होंने अपने टी20 करियर में 63 मुकाबले खेलते हुए 73 विकेट चटकाए हैं.
अकील हुसैन
5 / 6वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर को भी चेन्नई की टीम ने इस ऑक्शन में खरीदा था. इस मैच में चेन्नई की प्लेइंग 11 में डेवाल्ड ब्रेविस की एंट्री होना तय माना जा रहा है ऐसे में एक बार फिर से उनको बाहर रहना पड़ सकता है लेकिन इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर वो मैच में उतर भी सकते हैं.
एम एस धोनी
6 / 6टीम की जान एम एस धोनी इस सीजन चोट के चलते शुरुआती कुछ मैचों से बाहर हैं जिसके चलते उनका प्लेइंग 11 से बाहर रहना तय माना जा रहा है. गुवाहाटी में हुए टीम के पहले मुकाबले में तो धोनी ने टीम के साथ ट्रैवल तक नहीं किया था.