IPL 2026: CSK को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते स्टार तेज गेंदबाज पूरे सीजन से हुआ बाहर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को बीच सीजन एक तगड़ा झटका लगा है. टीम का स्टार तेज गेंदबाज चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गया है. इस गेंदबाज ने टीम के लिए इस सीजन अभी तक शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था.

jacket (25)
1 / 7

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस सीजन शुरुआत के 3 मैच हारने के बाद धीरे-धीरे ट्रैक पर वापसी कर रही थी. लेकिन इसी बीच टीम को एक और बड़ा झटका लगा है. पीटीआई के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार टीम के स्टार तेज गेंदबाज खलील अहमद चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. कोलकाता के खिलाफ मैच में गेंदबाजी करते हुए उनको पैर में दिक्कत हुई थी. उनका पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है.

विज्ञापन

खलील अहमद हुए बाहर

खलील अहमद हुए बाहर2 / 7

सामने आ रही जानकारी के अनुसार खलील को पिछले मैच के दौरान दाहिने हिप में काफी दर्द हो रहा था. इसकी वजह क्वाड्रिसेप्स में लगी गंभीर चोट थी. ऐसे में अब उनको इस चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है. उन्हें ठीक होने के लिए 10 से 12 सप्ताह का समय लगेगा.

विज्ञापन

ग्रेड 2 इंजरी

ग्रेड 2 इंजरी 3 / 7

क्वाड्रिसेप्स ग्रेड 2 इंजरी में आता है. किसी को भी इस इंजरी से उभरने के लिए कम से कम 10 से 12 हफ्तों का समय लगता ही है. ऐसे में अब खलील को लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहना होगा और रिहैबिलिटेशन से गुजरना होगा. 

KKR के खिलाफ नहीं फेंका था पूरा ओवर

KKR के खिलाफ नहीं फेंका था पूरा ओवर4 / 7

केकेआर के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए उन्होंने अपना आखिरी ओवर चोट के चलते पूरा नहीं फेंका था. वो 3.5 ओवर की गेंदबाजी ही कर पाए थे. उनकी बची हुई एक गेंद गुरजपनीत ने फेंकी थी. उस दौरान मैच को भी रोकना पड़ा था. 

विज्ञापन

CSK के लिए बड़ा झटका

CSK के लिए बड़ा झटका5 / 7

खलील अहमद का बाहर होना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है. टीम पहले ही नाथन एलिस को इस सीजन के लिए खो चुकी है. उनके रिप्लेसमेंट स्पेंसर जॉनसन रिहैब से गुजर रहे हैं. ऐसे में खलील का बाहर होना टीम के लिए मुश्किल खड़ी कर रहा है. 

आईपीएल 2026 में कैसा रहा प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में कैसा रहा प्रदर्शन6 / 7

खलील अहमद पावरप्ले में अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने केकेआर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए सुनील नरेन की विकेट चटकाई थी. इस सीजन वो 2 विकेट ले चुके थे और अच्छी इकॉनमी से गेंदबाजी कर रहे थे. सीएसके की टीम जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर सकती है. 

विज्ञापन

कितने में खरीदा था?

कितने में खरीदा था?7 / 7

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने खलील अहमद को मेगा ऑक्शन में 4.80 करोड़ की प्राइज में खरीदा था. पिछले सीजन उन्होंने टीम के लिए खेलते हुए 15 विकेट चटकाए हैं. आईपीएल में अब तक तो 3 टीमों के लिए खेल चुके हैं जिसमें उनके नाम 91 विकेट हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन