IPL 2026: बैक टू बैक झटकों के बाद CSK के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस दिन मैदान पर वापसी करेंगे MS Dhoni!

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस समय खिलाड़ियों की चोट से परेशान नजर आ रही है. इसी बीच मुंबई के खिलाफ मैच से पहले टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. टीम के दिग्गज सितारे धोनी जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं.

jacket (2)
1 / 6

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस समय कई परेशानियों से जूझ रही है. टीम के कई खिलाड़ी चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं तो वहीं कई खिलाड़ी फॉर्म तलाश रहे हैं. इसी बीच टीम के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. टीम का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ है और उससे पहले ये खबर फ्रेंचाइजी के फैंस को खुशी देगी. दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एम एस धोनी को लेकर एक एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है.

विज्ञापन

चोट से जूझ रहे धोनी

चोट से जूझ रहे धोनी 2 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी एम एस धोनी ने इस सीजन अभी तक एक भी मुकाबला नहीं खेला है. वो काल्फ इंजरी से जूझ रहे हैं. उनकी टीम और फैंस को मैदान पर वापसी का बेसब्री से इंतजार है जो कि जल्द ही खत्म भी हो सकता है.

विज्ञापन

मुंबई के खिलाफ वापसी करेंगे धोनी

मुंबई के खिलाफ वापसी करेंगे धोनी3 / 6

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार धोनी मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में मैदान पर वापसी कर सकते हैं. 23 अप्रैल को ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में सीएसके के लिए जीत हासिल करना बेहद जरूरी होगा, नहीं तो प्लेऑफ की राह मुश्किल हो जाएगी.

धोनी ने जमकर की प्रैक्टिस

धोनी ने जमकर की प्रैक्टिस4 / 6

एम एस धोनी इंजरी से वापसी कर रहे हैं और मुंबई के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं. उन्होंने सरफराज खान और उर्विल पटेल की बल्लेबाजी के दौरान लगभग 40 मिनट तक विकेटकीपिंग की.

विज्ञापन

नेट्स में की बल्लेबाजी

नेट्स में की बल्लेबाजी5 / 6

धोनी की चोट अब लगभग पूरी तरह से ठीक होती दिख रही है. उन्होंने नेट्स में पूरी क्षमता से बल्लेबाजी करना भी शुरू कर दिया है. लगभग एक घंटे तक उन्होंने सीएसके के नेट्स सेशन में बल्लेबाजी पर काम किया.

CSK गेंदबाजों का किया सामना

CSK गेंदबाजों का किया सामना6 / 6

धोनी ने टीम के गेंदबाजों का सामना किया और इसी के साथ थ्रो डाउन पर भी बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की. ऐसे में वो मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में अगर वो खेलने के लिए उतरते हैं तो टीम के लिए बड़ी खबर होगी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन