IPL 2026 से पहले CSK के ये 12 पूर्व खिलाड़ी येलो जर्सी में आए नजर, 5 तो इस लीग में कर रहे हैं कोचिंग

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2026 से पहले 22 मार्च को एक इवेंट आयोजित करती है. जिसमें पूरी टीम अभ्यास कर रही है. इसके अलावा टीम के 12 पूर्व सुपरस्टार खिलाड़ी मैदान पर नजर आए. जिसमें सुरेश रैना और हरभजन सिंह सहित कई सीएसके के दिग्गज नजर आ रहे हैं.

IPL 2026 CSK Star Players
1 / 6
IPL 2026 CSK Star Players

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम सीजन शुरू होने से पहले तैयारियों में लगी हुई है. जहां पर 22 मार्च को होने वाले इवेंट में सभी नजर आए हैं. फ्रेंचाइजी ने इस दिन को खास बनाने के लिए 11 पूर्व सुपरस्टार खिलाड़ियों को मैदान पर बुलाया. जिसमें सुरेश रैना और ड्वेन ब्रावो जैसे सुपरस्टार खिलाड़ी दोबारा येलो जर्सी में नजर आए. इन 12 खिलाड़ियों में 5 आईपीएल कोच भी शामिल है.

विज्ञापन

सुरेश रैना

सुरेश रैना 2 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे सफल बल्लेबाज सुरेश रैना भी इस इवेंट में नजर आए. जहां पर उन्हें महेंद्र सिंह धोनी के साथ देखकर फैंस बहुत ज्यादा खुश हो रहे हैं. रैना इस दौरान नूर अहमद के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए नजर आए.

विज्ञापन

माइकल हसी

माइकल हसी  3 / 6

मौजूदा समय में माइकल हसी सीएसके टीम के बल्लेबाजी कोच हैं. वो भी दोबारा येलो जर्सी पहनकर बल्लेबाजी करते हुए नजर आए. जहां पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की गेंद पर उन्होंने बैक टू बैक 2 छक्के जड़े.

महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना

महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना 4 / 6

पूर्व सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना की दोस्ती बहुत ज्यादा फेमस है. दोनों को इस इवेंट में लंबे समय के बाद फैंस ने साथ देखा. जब दोनों मैदान पर एक दूसरे के गले मिले, तो फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा है.

विज्ञापन

ड्वेन ब्रावो

ड्वेन ब्रावो 5 / 6

केकेआर टीम के मौजूदा मेंटर ड्वेन ब्रावो भी इस इवेंट में नजर आए. जहां पर पहले उन्होंने सीएसके के लिए अपना चैंपियन-चैंपियन सांग गया. जिसके बाद वो बल्लेबाजी करते हुए भी नजर आए.

ये 12 खिलाड़ी इवेंट में आए नजर

ये 12 खिलाड़ी इवेंट में आए नजर 6 / 6

मैथ्यू हेडन, मुरली विजय, पार्थिव पटेल, एस बद्रीनाथ, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, मुथैया मुरलीधरन, शादाब जकाती, लक्ष्मीपति बालाजी, जोगिंदर शर्मा. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन