IPL 2026: CSK फैंस पर टूटा दुखों का पहाड़, ब्लॉकबस्टर मैच से बाहर हुए एमएस धोनी! वापसी पर आया चौंकाने वाला अपडेट
MS Dhoni Return Update: IPL 2026 में एमएस धोनी को फैंस जल्द से जल्द मैदान पर देखना चाहते हैं. अब धोनी भारत की राजधानी दिल्ली में होने वाले एक ब्लॉकबस्टर मैच से बाहर हो चुके हैं. वो टीम के साथ दिल्ली नहीं पहुंचे हैं.

MS Dhoni Return Update: IPL 2026 में एमएस धोनी ने अब तक एक भी मैच नहीं खेला है. धोनी पिंडली में खिंचाव के कारण बाहर हुए थे. कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि धोनी की दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में धमाकेदार वापसी देखने को मिलेगी. हालांकि, अब खबर सामने आ रही है कि धोनी इस बड़े मुकाबले से भी बाहर हो चुके हैं. फैंस को धोनी को मैदान पर देखने के लिए और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है.
दिल्ली नहीं गए धोनी
2 / 6चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा. इस बड़े मैच के लिए CSK की टीम दिल्ली रवाना हो गई है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक धोनी टीम के साथ दिल्ली नहीं पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि वो अभी भी चेन्नई में हैं.
रिकवरी कर रहे हैं धोनी
3 / 6रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि एमएस धोनी इस समय चोट से ठीक हो रहे हैं. वो अभी मैच के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं और इसी वजह से चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें अपने साथ दिल्ली लेकर नहीं आई. धोनी चेन्नई में रहकर पिंडली की चोट से ठीक होने पर ध्यान दे रहे हैं.
क्या IPL 2026 में एक भी मैच नहीं खेलेंगे धोनी?
4 / 6CSK टीम के एक सीनियर अधिकारी ने क्रिकबज को बताया कि एमएस धोनी मौजूदा सीजन में खेलेंगे. 9 मैच मिस करने के बाद धोनी के पास अब सिर्फ 5 मैच बचे हैं, जिसमें से वो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नहीं खेलेंगे. ऐसे में धोनी को फैंस कम से कम इस सीजन में 4 मैच तो जरूर खेलते हुए देखना चाहेंगे.
प्लेऑफ की रेस में बरकरार CSK
5 / 6चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL 2026 की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही थी लेकिन उन्होंने धमाकेदार वापसी की. चेन्नई की टीम अभी तक 9 मैच खेली है, जिसमें से 4 में उन्हें जीत मिली है. अभी वो पॉइंट्स टेबल में नंबर 6 पर हैं और उन्हें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपने बचे हुए 5 में से 4 मुकाबले जरूर जीतने होंगे.
धोनी कब करेंगे वापसी?
6 / 6दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के बाद CSK अगली बार 10 मई को LSG के खिलाफ मैदान पर नजर आएगी. अभी इस मुकाबले में एक हफ्ते का समय है और धोनी तब तक फिट होकर मैदान पर वापसी कर सकते हैं.