IPL 2026 All Captains List: किसके हाथ में किस टीम की कमान? यहां देखें सभी 10 टीमों के कप्तानों की लिस्ट
IPL 2026 All Team Captains: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. आगामी सीजन के लिए सभी 10 टीमों के कप्तानों के नाम भी फाइनल हो चुके हैं. एक टीम ने अपना कप्तान भी बदला है. यहां देखिए आईपीएल 2026 के लिए सभी 10 टीमों के कप्तानों की लिस्ट.

IPL 2026 All Team Captains: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा. वहीं, टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले सभी टीमों ने अपने-अपने कप्तानों का ऐलान कर दिया है. आगामी सीजन से पहले एक टीम ने अपना कप्तान भी बदल दिया है. तो चलिए जानते हैं आईपीएल के 19वें सीजन में कौन सा खिलाड़ी किस टीम की कमान संभालने वाला है.
मुंबई इंडियंस (MI)
2 / 115 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की कप्तानी एक बार हार्दिक पांड्या के हाथों में होगी. पिछले दो सीजन से हार्दिक ही MI टीम की कप्तानी कर रहे हैं. पिछले कुछ सीजन मुंबई के लिए काफी उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं, ऐसे में इस साल उन पर टीम को पुराने गौरव तक वापस ले जाने की बड़ी जिम्मेदारी है.
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
3 / 11चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी आईपीएल में पांच बार चैंपियन बन चुकी है. इस सीजन टीम की कप्तानी एक बार फिर ऋतुराज गायकवाड़ संभालते हुए नजर आएंगे. पिछले सीजन में भी ऋतुराज ने कुछ मैचों में टीम की कमान संभाली थी. हालांकि, उनके चोटिल होने के बाद दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी ने दोबारा कप्तानी संभाली थी.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
4 / 1118 सालों के लंबे इंतजार के बाद आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उसका पहला खिताब दिलाने वाले कप्तान रजत पाटीदार एक बार फिर RCB की कप्तानी संभालते हुए नजर आएंगे. डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उन पर खिताब बचाने का दबाव होगा.
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
5 / 11तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी अनुभवी खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे के हाथों में होगी. रहाणे की कप्तानी और अभिषेक नायर की कोचिंग टीम के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है. पिछले साल भी रहाणे ने केकेआर की कप्तानी की थी, लेकिन उनकी टीम टॉप 4 में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाई थी.
राजस्थान रॉयल्स (RR)
6 / 11संजू सैमसन के ट्रेड के बाद, राजस्थान रॉयल्स ने अपने सबसे पुराने खिलाड़ियों में से एक रियान पराग को आधिकारिक तौर पर कमान सौंपी है. 24 साल के रियान अब IPL के पहले सीजन की चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. उन्होंने पिछले सीजन में सैमसन के साथ कुछ मैचों में कप्तानी की थी.
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
7 / 11लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी एक बार फिर से स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के हाथों में होगी. पिछले सीजन भी पंत ने ही LSG की कप्तानी की थी. पंत इस सीजन जस्टिन लैंगर के मार्गदर्शन में LSG को पहली बार चैंपियन बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे.
पंजाब किंग्स (PBKS)
8 / 11आईपीएल 2025 की रनर अप पंजाब किंग्स की कप्तानी एक बार फिर से श्रेयस अय्यर संभालते हुए नजर आएंगे. अय्यर की कप्तानी में पंजाब की टीम पिछले सीजन फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी, लेकिन खिताबी मुकाबले में उसे RCB के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में इस साल अय्यर पंजाब के खिताब के सूखे को खत्म करना चाहेंगे.
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
9 / 11सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस सीजन भी पैट कमिंस की कप्तानी में खेलते हुई नजर आएगी. ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज कमिंस पिछले दो सीजन से हैदराबाद की कमान संभाल रहे हैं.
गुजरात टाइटंस (GT)
10 / 11गुजरात टाइटंस की कप्तानी एक बार फिर से शुभमन गिल के हाथों में होगी. गिल पिछले दो सीजन से टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं. इस सीजन भी टीम ने उनपर भरोसा जताया है.
दिल्ली कैपिटल्स (DC)
11 / 11दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले सीजन अक्षर पटेल को अपना कप्तान नियुक्त किया था. इस सीजन भी अक्षर दिल्ली टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे और टीम को उसका पहला आईपीएल खिताब दिलाने की कोशिश करेंगे.