IPL 2026: हार के गम के बीच अजिंक्य रहाणे को BCCI ने दी बड़ी 'सजा', एक गलती के कारण लगा लाखों का जुर्माना

Ajinkya Rahane Fine: CSK के खिलाफ मैच में KKR के कप्तान से एक बड़ी गलती हो गई. इसी वजह से अब उन पर भारी जुर्माना लग चुका है. उन्हें लाखों रुपये का फाइन जमा करना होगा.

Ajinkya Rahane KKR (1)
1 / 6

Ajinkya Rahane Fine: कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए IPL 2026 अब तक किसी बुरे सपने की तरह साबित हुआ है. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्हें टूर्नामेंट की चौथी हार का सामना करना पड़ा. अब तक KKR का इस टूर्नामेंट में खाता नहीं खुल पाया है. पहले ही इस टीम के लिए चीजें सही नहीं जा रही हैं और अब KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर BCCI ने भारी जुर्माना ठोक दिया है. मैच के दौरान एक गलती उन पर भारी पड़ गई.

विज्ञापन

KKR के कप्तान पर लगा भारी जुर्माना

KKR के कप्तान पर लगा भारी जुर्माना2 / 6

CSK के खिलाफ 14 अप्रैल के मैच में KKR की टीम का ओवर रेट काफी धीमा था. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने IPL कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 का उल्लंघन किया है. यह KKR का इस सीजन का पहला स्लो ओवर रेट है. अजिंक्य रहाणे पर इसी वजह से 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है.

विज्ञापन

किन-किन कप्तानों पर लगा है जुर्माना?

किन-किन कप्तानों पर लगा है जुर्माना?3 / 6

KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे के अलावा कुछ अन्य खिलाड़ियों पर भी स्लो ओवर रेट को लेकर फाइन ठोका गया है. इससे पहले ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या पर भी जुर्माना लगा है.

बैन भी लगने का है खतरा

बैन भी लगने का है खतरा4 / 6

लगातार स्लो ओवर रेट बनाए रखने पर कप्तानों को एक मैच के लिए बैन भी किया जा सकता है. नियमों के अनुसार तीन बार स्लो ओवर रेट मेंटेन करने के बाद सजा के रूप में कप्तान पर एक मैच का बैन लग जाता है.

विज्ञापन

KKR को मिली चौथी हार

KKR को मिली चौथी हार5 / 6

कोलकाता नाइट राइडर्स टूर्नामेंट में पहली जीत की तलाश में CSK के खिलाफ चेपॉक में उतरी थी. इस मैच में KKR के सामने 192 रन का बड़ा लक्ष्य था. बल्लेबाजी के लिए अनुकूल इस पिच पर KKR बुरी तरह फ्लॉप रही और 32 रन से उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

KKR के कप्तान ने हार पर क्या बोला?

KKR के कप्तान ने हार पर क्या बोला?6 / 6

CSK के खिलाफ मिली हार से KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे नाखुश नजर आए. उनका मानना था कि बल्लेबाजी क्रम बुरी तरह फ्लॉप साबित हुआ. उन्होंने पावरप्ले में धीमी बल्लेबाजी और मिडल ओवरों में स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ रन नहीं बनाने को अपनी टीम की हार का कारण बताया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन