IPL में अजिंक्य रहाणे के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, इस अनचाहे लिस्ट में नंबर-1 पर हुए काबिज

Most Ducks as an Opener in IPL: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर आउट हो गए. इस डक के साथ ही रहाणे के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

Ajinkya Rahane
1 / 6
Ajinkya Rahane

Most Ducks as an Opener in IPL: आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान अजिंक्य रहाणे गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए. इस गोल्डन डक के साथ ही रहाणे के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है, जो किसी भी ओपनर के लिए एक बुरा सपना जैसा है. रहाणे अब संयुक्त रूप से IPL में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. आइए जानते हैं IPL इतिहास में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में.

विज्ञापन

1. अजिंक्य रहाणे

1. अजिंक्य रहाणे 2 / 6

गुजरात टाइटंस के खिलाफ शून्य पर आउट होते ही अजिंक्य रहाणे अब IPL में संयुक्त रूप से बतौर ओपनर सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. वह अब तक 11 बार डक पर आउट हुए हैं. रहाणे ने राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और अब KKR जैसी टीमों के लिए ओपनिंग करते हुए यह अनचाहा रिकॉर्ड बनाया है.

विज्ञापन

2. पार्थिव पटेल

2. पार्थिव पटेल 3 / 6

पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल लंबे समय तक इस लिस्ट में पहले नंबर पर थे, लेकिन अब उनके साथ अजिंक्य रहाणे भी पहले नंबर पर काबिज हो गए हैं. पार्थिव ने अपने करियर में कई टीमों के लिए ओपनिंग की और कुल 11 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे.

3. गौतम गंभीर

3. गौतम गंभीर 4 / 6

कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार चैंपियन बनाने वाले दिग्गज कप्तान गौतम गंभीर का नाम इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. गंभीर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे, लेकिन अपने करियर में बतौर ओपनर वह 10 बार शून्य पर आउट हुए.

विज्ञापन

4. शिखर धवन

4. शिखर धवन 5 / 6

IPL इतिहास के सबसे सफल ओपनर्स में से एक और 'गब्बर' के नाम से मशहूर शिखर धवन भी इस अनचाहे रिकॉर्ड से नहीं बच पाए हैं और लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. उनके नाम भी आईपीएल में बतौर ओपनर 10 डक दर्ज हैं.

5. रोहित शर्मा

5. रोहित शर्मा 6 / 6

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम IPL में ओवरऑल सबसे ज्यादा डक (18) का रिकॉर्ड है. हालांकि, बतौर ओपनर शून्य पर आउट होने के मामले में रोहित 5वें स्थान पर आते हैं. वह अब तक ओपनिंग करते हुए 9 बार डक पर आउट हो चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन