Abhishek Sharma ने तूफानी शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, इस मामले में विराट कोहली की कर ली बराबरी
Abhishek Sharma Century Records: आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में SRH के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार शतक जड़ा और नाबाद 135 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस शतकिय पारी के साथ अभिषेक ने न सिर्फ अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया, बल्कि 5 बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.

Abhishek Sharma Century Records: सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में शानदार शतक जड़ा. अभिषेक ने DC के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 68 गेंदों पर नाबाद 135 रनों की धमाकेदार पारी खेली. यह अभिषेक के IPL करियर का दूसरा शतक है. इस शतकिय पारी के साथ ही अभिषेक ने 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. साथ ही उन्होंने विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है.
अभिषेक शर्मा ने जड़ा 47 गेंदों पर तूफानी शतक
2 / 7अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर उतरते ही आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 25 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया. अभिषेक ने दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और 68 गेंदों पर 198.53 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 135 रनों की बेहतरीन पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और 10 छक्के लगाए. उनकी इस पारी के दम पर SRH ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 242 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया.
अभिषेक शर्मा ने की विराट कोहली की बराबरी
3 / 7यह अभिषेक के करियर 9वां टी20 शतक है और इसी के साथ वह संयुक्त रूप से T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने विराट कोहली की बराबरी कर ली और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया. कोहली के नाम टी20 क्रिकेट में 9 शतक दर्ज हैं, जबकि रोहित ने 8 टी20 शतक लगाए हैं. बता दें कि, टी20 क्रिकेट में क्रिस गेल के नाम सबसे ज्यादा 22 शतक हैं.
SRH के लिए 2000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय
4 / 7अभिषेक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 2000+ रन बनाने वाले चौथे और दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मैच में 59 रन बनाते ही SRH के लिए 2000 IPL रन का आंकड़ा छू लिया और ये उपलब्धि अपने नाम कर ली. उनसे पहले SRH के लिए डेविड वॉर्नर, शिखर धवन और केन विलियमसन ये कारनामा कर चुके हैं.
IPL इतिहास का 5वां सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर
5 / 7अभिषेक ने 135* रन के साथ आईपीएल इतिहास का 5वां सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. हालांकि, उनके नाम पहले से ही आईपीएल का दूसरा सबसे स्कोर (141 रन) भी दर्ज है. IPL इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने आईपीएल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 175 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था.
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 130+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज
6 / 7अभिषेक ने अब तक 4 बार एक पारी में 130+ रन बनाए हैं, जो टी20 क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा है. अभिषेक ने क्रिस गेल और फिंच जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़कर यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिन्होंने 3-3 बार ये कारनामा किया है.
छक्कों के मामले में धोनी को छोड़ा पीछे
7 / 7अभिषेक ने अपनी इस पारी में 10 छक्के जड़े और अब उनके नाम टी20 में 184 पारियों में 351 छक्के हो गए हैं. इसी के साथ वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें स्थान पर आ गए हैं और एमएस धोनी (350) को पीछे छोड़ दिया है. अब वह रोहित शर्मा (555), विराट कोहली (443), सूर्यकुमार यादव (423) और संजू सैमसन (405) जैसे खिलाड़ियों से पीछे हैं.