IPL 2026 से पहले 8 टीमों के 16 खिलाड़ी हो गए हैं चोटिल, जानें किस फ्रेंचाइजी को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत सिर्फ 7 दिनों के बाद होने वाली है. सीजन 19 के शुरू होने से पहले ही चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट बढ़ती जा रही है. इसमें भी सभी नाम गेंदबाजों के ही नजर आ रहे हैं. इन खिलाड़ियों की इंजरी से फ्रेंचाइजियों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है.

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. उसके पहले ही अभी 8 फ्रेंचाइजियों के 16 स्टार खिलाड़ी इंजर्ड हो गए हैं. इनमें से कुछ खिलाड़ी तो पूरी लीग से ही बाहर हो चुके हैं. वहीं कुछ खिलाड़ी शुरुआती मैचों में नहीं खेलने वाले हैं. इन खिलाड़ियों की इंजरी के कारण लगभग 8 फ्रेंचाइजियों का बैलेंस सीजन शुरू होने से पहले ही खराब हो गया है. हालांकि इनमें से कुछ फ्रेंचाइजियों को तो बहुत बड़ा नुकसान हो चुका है.
कोलकाता नाइट राइडर्स
2 / 9केकेआर की टीम के अब तक 3 तेज गेंदबाज चोटिल हो गए हैं. हर्षित राणा और आकाशदीप तो इंजरी के कारण पूरी लीग से बाहर हो चुके हैं. वहीं मथीशा पथिराना काफ स्ट्रेन के चलते शुरुआती कुछ मैचों से बाहर हो गए हैं. हालांकि उनके फिटनेस को लेकर सब कुछ अभी तक साफ नहीं है.
चेन्नई सुपर किंग्स
3 / 9सीएसके की टीम के 2 खिलाड़ी भी इंजर्ड हो गए हैं. तेज गेंदबाज नाथन एलिस पूरी तरह से आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. वहीं स्पिन ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट का अंगूठा टूट गया था. जिसके कारण ही वो शुरुआती मैचों में नहीं खेलने वाले हैं.
राजस्थान रॉयल्स
4 / 9राजस्थान रॉयल्स की टीम के 2 खिलाड़ी फिलहाल इंजर्ड हो गए हैं. ग्रोइन इंजरी के कारण सैम कुरेन आईपीएल 2026 से भी बाहर हो चुके हैं. इसके अलावा एडम मिल्ने भी इंजरी का शिकार हो गए हैं. ऐसे में आईपीएल 2026 से वो भी बाहर हो सकते हैं.
मुंबई इंडियंस
5 / 9मुंबई इंडियंस के स्पिनर अथर्व अंकोलेकर भी फिलहाल इंजरी से जूझ रहे हैं. वो फिलहाल घुटने की चोट से परेशान हैं. जिसके कारण ही वो आईपीएल 2026 से अभी बाहर हो गए हैं.
लखनऊ सुपर जायंट्स
6 / 9लखनऊ सुपरजायंट्स के भी 3 खिलाड़ी फिलहाल इंजरी से जूझ रहे हैं. मयंक यादव को बस निगल हुआ है. वो जल्द ही फिट हो सकते हैं. वहीं मोहसिन खान लंबे समय से घुटने की समस्या से जूझ रहे हैं. फिलहाल उनके खेलने पर संकट नजर आ रहा है. वहीं वानिंदु हसरंगा भी फिलहाल शुरुआती मैचों से बाहर चल रहे हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद
7 / 9सनराइजर्स हैदराबाद के भी 3 खिलाड़ी फिलहाल इंजरी से परेशान हैं. जैक एडवर्ड्स आईपीएल 2026 से ही बाहर हो गए हैं. वहीं पैट कमिंस और ईशान मलिंगा भी इंजरी से परेशान चल रहे हैं, हालांकि दोनों ही शुरुआती मैचों से फिलहाल बाहर चल रहे हैं.
पंजाब किंग्स
8 / 9पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. लॉकी फर्ग्यूसन भी शुरुआती मैचों में नहीं खेलने वाले हैं. वो हाल में ही पिता बने हैं, तो अपने बच्चे के साथ समय बिताना चाहते हैं.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
9 / 9आरसीबी के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भी फिलहाल इंजरी से जूझ रहे हैं. वो एड़ी की चोट से बहुत ज्यादा परेशान हैं. हालांकि आधे मैचों के बाद वो टीम के साथ जुड़ सकते हैं, लेकिन शुरुआती मैचों में टीम को उनकी कमी खलेगी.