IPL 2026: T20 क्रिकेट में 5 सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीम, पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ेगी मुंबई इंडियंस

IPL 2026: आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है. जहां पर मैदान पर उतरते ही मुंबई इंडियंस की टीम ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इसी के साथ ये सफल फ्रेंचाइजी वर्ल्ड की टॉप टी-20 टीमों में शामिल हो गई है.

MI vs KKR IPL 2026
1 / 6
MI vs KKR IPL 2026

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2026 में आज अपना पहला मुकाबला खेलने उतरी है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में टॉस करते ही बड़ा रिकॉर्ड बना लिया. मुंबई की टीम अब टी-20 क्रिकेट खेलने वाली खास टीमों की लिस्ट में शामिल हो गई है. अब फ्रेंचाइजी इस सीजन में पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम2 / 6

टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीम पाकिस्तान है. उन्होंने साल 2005 से लेकर अब तक 303 टी-20 मुकाबले खेले हैं. इस लिस्ट में जगह बनाने वाली पाकिस्तान एकमात्र टीम है. हालांकि फ्रेंचाइजी इस साल कम मैच खेलने वाली है.

विज्ञापन

समरसेट काउंटी क्रिकेट क्लब

समरसेट काउंटी क्रिकेट क्लब 3 / 6

इंग्लैंड की समरसेट काउंटी क्रिकेट क्लब भी पाकिस्तान की बराबरी पर नजर आ रही है. समरसेट की टीम ने भी 303 टी-20 मैच खेले हैं. हालांकि अब इस टीम के भी मुकाबले गिर गए हैं. समरसेट काउंटी क्रिकेट क्लब साल 2003 से ही टी-20 मैच खेल रही है.

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस 4 / 6

आईपीएल में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम ने आज अपना 300वां टी-20 मैच खेला है. वो ऐसा करने वाली पहली भारतीय टीम बन गई है. आईपीएल 2026 के दौरान मुंबई की टीम समरसेट काउंटी क्रिकेट क्लब और पाकिस्तान दोनों को पीछे छोड़ सकती है. मुंबई 2008 से खेल रही है. जिसमें आईपीएल के साथ ही चैंपियंस लीग के मैच भी शामिल हैं.

विज्ञापन

हैम्पशायर काउंटी क्रिकेट क्लब

हैम्पशायर काउंटी क्रिकेट क्लब5 / 6

लिस्ट में इंग्लैंड की ही हैम्पशायर काउंटी क्रिकेट क्लब भी नजर आ रहा है. हैम्पशायर काउंटी क्रिकेट क्लब भी 2003 से ही खेलती हुई नजर आ रही है. इस क्लब ने 296 टी-20 मैच अब तक खेले हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 / 6

मौजूदा समय में आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 5वें स्थान पर नजर आ रही है. आरसीबी की टीम ने 2008 से लेकर अब तक 287 मैच खेले हैं. आईपीएल के साथ ही साथ आरसीबी की टीम ने भी चैंपियंस लीग में भी खेला है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन