CSK के लिए 'कछुए की चाल' से अर्धशतक लगाने वाले 5 खिलाड़ी, ऋतुराज गायकवाड़ भी हुए लिस्ट में शामिल

Slowest IPL 50s for CSK in IPL: आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने काफी धीमी पारी खेली और 49 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया. इसी के साथ ऋतुराज अब CSK के लिए सबसे धीमी फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

Ruturaj Gaikwad
1 / 6
Ruturaj Gaikwad

Slowest Fifty for CSK in IPL: चेपॉक के मैदान पर खेले गए आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ संभलकर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 74 रनों की पारी खेली. लेकिन इस पारी के साथ उनका नाम CSK के इतिहास के एक अनचाहे रिकॉर्ड की लिस्ट में शामिल हो गया. ऋतुराज अब CSK के लिए सबसे धीमी फिफ्टी जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. आइए नजर डालते हैं उन 5 खिलाड़ियों पर जिन्होंने चेन्नई के लिए 'कछुए की चाल' से अर्धशतक लगाए हैं.  

विज्ञापन

1. पार्थिव पटेल

1. पार्थिव पटेल2 / 6

IPL के इतिहास में CSK के लिए सबसे धीमा अर्धशतक लगाने का शर्मनाक रिकॉर्ड पार्थिव पटेल के नाम दर्ज है. पार्थिव ने 2010 के सीजन में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में 53 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था. उस समय चेन्नई की पिच काफी धीमी खेल रही थी, जिसके कारण बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था.

विज्ञापन

2. मैथ्यू हेडन

2. मैथ्यू हेडन3 / 6

विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने के लिए जाने जाने वाले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैथ्यू हेडन का नाम भी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर शामिल है. आईपीएल 2009 में साउथ अफ्रीका की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में CSK के लिए खेलते हुए हेडन ने 51 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की थी. यह मैच काफी लो-स्कोरिंग रहा था.

3. मुरली विजय

3. मुरली विजय4 / 6

CSK के पूर्व सलामी बल्लेबाज मुरली विजय का नाम इस लिस्ट में दो बार आता है. मुरली ने 2013 में मोहाली के मैदान पर पंजाब किंग्स के खिलाफ 50 गेंदों पर अर्धशतक लगया था. उसी सीजन उन्होंने जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 49 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की थी.

विज्ञापन

4. ड्वेन स्मिथ

4. ड्वेन स्मिथ 5 / 6

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर वेस्टइंडीज के क्रिकेटर ड्वेन स्मिथ भी इस लिस्ट में शामिल हैं. वानखेड़े की उछाल भरी पिच पर स्मिथ ने बेहद धीमी पारी खेली और उन्होंने 49 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.

5. ऋतुराज गायकवाड़

5. ऋतुराज गायकवाड़ 6 / 6

इस लिस्ट में अब CSK के मौजूदा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का नाम भी जुड़ गया है. आईपीएल 2026 में ऋतुराज ने चेपॉक के मैदान पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ 49 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 60 गेंदों पर नाबाद 74 रनों की पारी खेली, 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. ऋतुराज ने भले ही धीमी पारी खेली हो, लेकिन उनकी इस पारी ने चेन्नई को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन