IPL इतिहास में सबसे लंबा छक्का मारने वाले 5 खिलाड़ी, विदेशी खिलाड़ियों का है दबदबा

Indian Premier League: आईपीएल में हर बल्लेबाज अब ताकत के साथ लंबे-लंबे छक्के मारने का प्रयास करता है. ऐसे में कई बार गेंद स्टेडियम से भी बाहर चली जाती है. टी-20 क्रिकेट में बल्लेबाज सबसे लंबा छक्का मारने की होड़ में लगे रहते हैं. कुछ बल्लेबाज आसानी के साथ गगनचुंबी छक्के जड़ते हैं.

Chris Gayle
1 / 6
Chris Gayle

Indian Premier League: आईपीएल में अब बल्लेबाज लगभग हर गेंद पर ही बड़ा शॉट खेलते हुए नजर आते हैं. ऐसे समय में कई गेंद स्टेडियम से ही बाहर निकल जाती है. इस टूर्नामेंट में कुछ बल्लेबाज सिर्फ लंबे-लंबे छक्के मारने का प्रयास करते हुए नजर आते हैं. आज हम आपको इस आर्टिकल में उन 5 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने आईपीएल में सबसे लंबा छक्का मारा है.

विज्ञापन

एल्बी मोर्केल

एल्बी मोर्केल2 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले एल्बी मोर्केल ने साल 2008 में ही 125 मीटर लंबा छक्का जड़ा था. इसको अब 18 सीजन हो चुके हैं, लेकिन कोई भी इस रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाया है. 

विज्ञापन

प्रवीण कुमार

प्रवीण कुमार 3 / 6

भारतीय तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने भी 2008 में ही पंजाब किंग्स (किंग्स इलेवन पंजाब) के लिए 124 मीटर लंबा गगनचुंबी छक्का जड़ा था. उन्होंने ये कारनामा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ किया था.

एडम गिलक्रिस्ट

एडम गिलक्रिस्ट 4 / 6

पंजाब किंग्स (किंग्स इलेवन पंजाब) के लिए खेलते हुए एडम गिलक्रिस्ट ने आईपीएल 2011 में 122 मीटर लंबा छक्का जड़ा था. गिलक्रिस्ट ने ये कारनामा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ किया था.

विज्ञापन

रॉबिन उथप्पा

रॉबिन उथप्पा 5 / 6

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए रॉबिन उथप्पा ने आईपीएल 2010 में 120 मीटर लंबा छक्का जड़ा था. उथप्पा ने ये कारनामा मुंबई इंडियंस की टीम के लिए करके दिखाया था. उथप्पा लंबे-लंबे छक्के जड़ने के लिए जाने जाते हैं.

क्रिस गेल

क्रिस गेल 6 / 6

आरसीबी के लिए खेलते हुए क्रिस गेल ने आईपीएल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 119 मीटर लंबा छक्का जड़ा था. इसी पारी में गेल ने आरसीबी के लिए 175 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन