IPL 2026 के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं ये 5 स्टार खिलाड़ी, लिस्ट में एक कप्तान भी शामिल

IPL 2026: आईपीएल 2026 में जहां युवा खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ रहे हैं, तो वहीं दिग्गजों ने बहुत ज्यादा निराश भी किया है. जिसके कारण ही अब उनके बारे में सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है. ऐसे में कुछ स्टार खिलाड़ियों का करियर इस सीजन के बाद खत्म हो सकता है.

ms dhoni with ajinkya rahane
1 / 6
ms dhoni with ajinkya rahane

IPL 2026: आईपीएल 2026 का अब लगभग आधा सीजन खेला जा चुका है. जिसके कारण कुछ स्टार खिलाड़ियों को लेकर चर्चा चल रही है. आईपीएल 2008 से इस लीग में खेल रहे 2 खिलाड़ी तो अब तक सीजन 19 में बेंच ही गर्म कर रहे हैं. वहीं 2 खिलाड़ियों ने बहुत ज्यादा निराश कर दिया है. इस दौरान 1 दिग्गज खिलाड़ी इंजरी के कारण खेल ही नहीं पा रहा है. ऐसे में आईपीएल 2026 के बाद ये संन्यास कर सकते हैं.

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी 2 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी इंजरी के कारण अब तक बेंच पर ही बैठे नजर आ रहे हैं. धोनी आने वाले समय में कुछ मुकाबले खेलते हुए नजर आ सकते हैं. हालांकि सीजन खत्म होने के बाद वो भी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं.

विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे 3 / 6

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे के बल्ले से रन नहीं आ रहे हैं. जिसके कारण ही टीम भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. ऐसे में अजिंक्य रहाणे इस सीजन के बाद संन्यास लेने का अहम फैसला कर सकते हैं.

मनीष पांडे

मनीष पांडे4 / 6

केकेआर के स्टार खिलाड़ी मनीष पांडे भी इस सीजन में टीम का हिस्सा हैं. हालांकि मनीष पांडे खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. ऐसे में उन्हें प्लेइंग 11 में जगह ही नहीं मिल पा रही है. ऐसे में वो भी अब संन्यास के बारे में सोच सकते हैं.

विज्ञापन

ट्रेंट बोल्ट

ट्रेंट बोल्ट 5 / 6

दिग्गज तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट भी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. ऐसे में उन्हें भी मुंबई इंडियंस की टीम ने अपनी प्लेइंग 11 से ही बाहर कर दिया है. बोल्ट भी इस सीजन के बाद आईपीएल से संन्यास का फैसला कर सकते हैं. 

इशांत शर्मा

इशांत शर्मा 6 / 6

तेज गेंदबाज इशांत शर्मा आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा हैं. हालांकि उसके बाद भी उन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिल पा रहा है. जिसके कारण ही इशांत शर्मा अब संन्यास के बारे में सोच सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन