IPL 2026: प्लेइंग 11 से बाहर हुए वैभव सूर्यवंशी, तो RR में ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं ओपनिंग
Vaibhav Sooryavanshi Backup Options: वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत रहे हैं. हालांकि, किसी कारण से अगर वो कोई मैच नहीं खेल पाते हैं, तो आइए जानते हैं कि राजस्थान रॉयल्स के पास उनके बैकअप के रूप में कौन-कौन से 5 ओपनिंग विकल्प हैं.

Vaibhav Sooryavanshi Backup Options: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी अभी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से धमाल मचा रहे हैं. उनके पास ऑरेंज कैप है. उन्होंने 4 मैचों में 200 रन बनाए हैं. वैभव राजस्थान रॉयल्स का अहम हिस्सा हैं. हालांकि, क्रिकेट में चोट या फिटनेस की समस्या हमेशा ही रहती है. हाल ही में विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी चोट का सामना करना पड़ा है. सुपर फिट होने के बावजूद उन्हें चोट आई. वैभव सूर्यवंशी भी अगर किसी कारण से मैच खेलने के लिए उपलब्ध नहीं हुए, तो RR के पास उनके अलावा कई विकल्प हैं. आइए उन सभी खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जो वैभव की गैरमौजूदगी में ओपनिंग कर सकते हैं.
अमन राओ पेराला
2 / 6हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज अमन राओ पेराला का घरेलू सीजन काफी अच्छा रहा. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में एक दोहरा शतक भी जड़ा था. वो अपनी ताबड़तोड़ सलामी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. अगर वैभव सूर्यवंशी किसी कारण से मैच नहीं खेले, तो उनकी जगह अमन को मौका मिल सकता है.
ध्रुव जुरेल
3 / 6ध्रुव जुरेल राजस्थान रॉयल्स के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में ओपनिंग की है और उन्हें टी20 क्रिकेट में इस स्थान पर खेलने का अनुभव है. अगर किसी कारण से वैभव सूर्यवंशी कोई भी मैच मिस करते हैं, तो ध्रुव जुरेल को खेलने का मौका मिल सकता है.
शुभम दुबे
4 / 6शुभम दुबे पर राजस्थान रॉयल्स ने काफी निवेश किया है और वो पिछले दो साल से RR के लिए खेल रहे हैं. उन्हें लगातार मौके भी मिले हैं लेकिन वो अपना बड़ा नाम नहीं बना पाए हैं. शुभम मिडल और लोअर ऑर्डर बल्लेबाज हैं. हालांकि, राजस्थान रॉयल्स उन्हें ओपनर के रूप में खेलने का मौका दे सकता है. वो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन पावरप्ले में कर पाएंगे.
ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस
5 / 6साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस को अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है. वो टॉप ऑर्डर में खेलते हैं और बड़े-बड़े शॉट्स लगाते हैं. अगर वैभव सूर्यवंशी नहीं खेलते हैं, तो प्रीटोरियस को बतौर ओपनर खेलने का मौका मिल सकता है.
रियान पराग
6 / 6रियान पराग मिडल ऑर्डर बल्लेबाज हैं लेकिन अपनी आक्रामकता के लिए जाने जाते हैं. पराग टॉप ऑर्डर में खेले हैं और कई बार ओपनर्स के जल्दी आउट होने के बाद रियान ने पारी को संभाला है. पराग अच्छे टच में नजर आ रहे हैं और अगर वैभव कोई मैच नहीं खेले, तो वो खुद को प्रमोट करके ओपनिंग करने आ सकते हैं.