IPL 2026: MI vs KKR मैच में डेब्यू कर सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, न्यूजीलैंड का स्टार खिलाड़ी बल्ले से मचाएगा तहलका!

Players Who Can Debut MI vs KKR Match: कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में मैच खेला जाने वाला है. इस बड़े मुकाबले में कुछ खिलाड़ी डेब्यू करते हुए नजर आ सकते हैं.

KKR vs MI (1)
1 / 6

Players Who Can Debut MI vs KKR Match: IPL 2026 की शुरुआत हो चुकी है और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहला मैच जीता. अब कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा. IPL में सिर्फ अनुभवी ही नहीं, बल्कि युवा खिलाड़ियों को भी डेब्यू करने का मौका मिलता है. IPL 2026 के पहले मैच में RCB के लिए अभिनंदन सिंह ने डेब्यू किया था. कुछ ऐसा ही MI vs KKR मैच में भी हो सकता है. आइए 5 खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं, जो IPL 2026 के KKR vs MI मैच में डेब्यू कर सकते हैं.

विज्ञापन

फिन एलन

फिन एलन2 / 6

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज फिन एलन के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 धमाकेदार रहा. कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है और उनकी फॉर्म को देखते हुए उन्हें प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है. वो MI के खिलाफ डेब्यू कर सकते हैं.

विज्ञापन

अल्लाह गजनफर

अल्लाह गजनफर3 / 6

मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में अल्लाह गजनफर को खरीदा था. हालांकि, चोटिल होने के कारण वो पिछला सीजन नहीं खेल पाए थे. अब IPL 2026 के पहले मैच में वो मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू कर सकते हैं.

मोहम्मद इजहार

मोहम्मद इजहार4 / 6

मुंबई इंडियंस ने लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज मोहम्मद इजहार को अपने स्क्वाड में शामिल किया है. इजहार नेट्स सेशन में धमाल मचा रहे हैं. ट्रेंट बोल्ट की हालिया फॉर्म अच्छी नहीं रही है. ऐसे में मोहम्मद इजहार को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

ब्लेसिंग मुजाराबानी

ब्लेसिंग मुजाराबानी5 / 6

ब्लेसिंग मुजाराबानी को KKR ने मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के रूप में अपनी टीम में शामिल किया है. ब्लेसिंग के लिए टी20 वर्ल्ड कप अच्छा रहा था. फॉर्म को देखते हुए उन्हें MI के खिलाफ मैच में अपना IPL डेब्यू करने का चांस मिल सकता है.

सार्थक रंजन

सार्थक रंजन6 / 6

दिल्ली के बल्लेबाज सार्थक रंजन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 30 लाख रूपये में खरीदा था. सार्थक ने घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाया और इंट्रा स्क्वाड मैच में भी उन्होंने रन बनाए थे. KKR उन्हें सरप्राइज पैकेज के रूप में MI के खिलाफ मैच में डेब्यू करने का मौका दे सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन