वैभव सूर्यवंशी से लेकर अभिषेक शर्मा तक, RR vs SRH मैच में ये 5 खिलाड़ी मचाएंगे तबाही, अकेले पलट सकते हैं बाजी

RR vs SRH: आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में आज (25 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी. यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. इससे पहले यहां जानिए ऐसे 5 खिलाड़ियों के बारे में, जो अकेले अपने दम पर इस मैच का रुख पलट सकते हैं.

IPL 2026 RR vs SRH
1 / 6
IPL 2026 RR vs SRH

5 Players to Watch Out in RR vs SRH Match: आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. यह हाई-वोल्टेज मुकाबला आज (25 अप्रैल) जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. दोनों ही टीमें इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं और पॉइंट्स टेबल में टॉप-5 में शामिल है. दोनों टीमों के पास एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं जो किसी भी वक्त मैच का रुख पलट सकते हैं. आइए जानते हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जो इस मैच में बड़े गेम चेंजर साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन

1. वैभव सूर्यवंशी (RR)

1. वैभव सूर्यवंशी (RR) 2 / 6

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में तहलका मचा रखा है और राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे बड़ा हथियार बनकर उभरे हैं. वैभव इस सीजन अब तक खेले 7 मैचों 220.87 के शानदार स्ट्राइक रेट से 254 रन ठोक चुके हैं, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं. वैभव अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पावरप्ले में ही विरोधी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए राजस्थान को तेज शुरुआत दिलाते हैं. वह आज के मैच में SRH के खिलाफ RR के लिए सबसे बड़े गेम चेंजर साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन

2. अभिषेक शर्मा (SRH)

2. अभिषेक शर्मा (SRH) 3 / 6

SRH के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं और इस सीजन अब तक खेले 7 मैचों में 215.33 के स्ट्राइक रेट से 323 रन बना चुके हैं, जिसमें एक शानदार शतक भी शामिल है. पिछले मैच में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 68 गेंदों में नाबाद 135 रनों की तूफानी पारी खेली थी. ऐसे में अभिषेक अपनी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से हैदराबाद को तूफानी शुरुआत दिलाते हुए RR को मुश्किल में डाल सकते हैं.

3. यशस्वी जायसवाल (RR)

3. यशस्वी जायसवाल (RR) 4 / 6

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का बल्ला भी इस सीजन में जमकर बोल रहा है और अब तक खेले 7 मैचों में 155.06 के स्ट्राइक रेट से 245 रन बना चुके हैं. यशस्वी बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं और जयपुर की पिच पर उनका रिकॉर्ड भी शानदार रहा है. वह पावरप्ले में वैभव के साथ मिलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाते हैं. अगर वह आज क्रीज पर टिक गए तो मैच को पूरी तरह से SRH की पहुंच से बाहर ले जाते हैं.

विज्ञापन

4. हेनरिक क्लासेन (SRH)

4. हेनरिक क्लासेन (SRH) 5 / 6

SRH के धाकड़ बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन मिडिल ओवर्स और डेथ ओवर्स में अपनी खतरनाक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. क्लासेन इस सीजन में अब तक खेले 7 मैचों में 150+ के स्ट्राइक रेट से 320 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर हैं. वह स्पिनर और पेसर दोनों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं और अंतिम ओवरों में बड़े शॉट्स लगाने की उनकी क्षमता SRH को पहाड़ जैसे स्कोर तक आसानी से पहुंचा सकती है.

5. रवींद्र जडेजा (RR)

5. रवींद्र जडेजा (RR) 6 / 6

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में शुमार रवींद्र जडेजा अपनी पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स के साथ लय में लौट आए हैं और लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. जडेजा ने पिछले मैच में LSG के खिलाफ मैच में बल्ले और गेंद दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया था और नाबाद 43 रन बनाने के साथ एक विकेट भी लिया था. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. जयपुर की स्पिन फ्रेंडली पिच पर जडेजा का अनुभव राजस्थान के लिए सबसे बड़ा हथियार साबित हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन