IPL 2026: रोहित शर्मा GT के खिलाफ मैच से हुए बाहर, तो ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं ओपनिंग, 22 वर्षीय बल्लेबाज को मिलेगा मौका?
Rohit Sharma: रोहित शर्मा चोटिल होने के कारण पिछला मैच नहीं खेले थे. संभावना है कि वो अगला मैच भी नहीं खेलेंगे. आइए जानते हैं कि कौन उनकी जगह ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं.

Rohit Sharma: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का अगला मैच गुजरात टाइटंस से 20 अप्रैल यानी आज होने वाला है. रोहित शर्मा चोटिल होने के कारण पिछला मैच नहीं खेले थे. उन्होंने अभ्यास शुरू कर दिया है और लग रहा है कि GT के खिलाफ वो मैदान पर उतरेंगे. हालांकि, मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट कोई जोखिम नहीं उठाना चाहेगा. ऐसे में रोहित को एक और मैच के लिए आराम मिल सकता है. रयान रिकेल्टन के पास फॉर्म नहीं है. ऐसे में सवाल है कि क्विंटन डी कॉक के साथ ओपनिंग कौन करेगा. आइए कुछ अच्छे विकल्पों पर नजर डालते हैं.
रयान रिकेल्टन
2 / 6रयान रिकेल्टन मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2026 की शुरुआत से ओपनिंग कर रहे हैं. हालांकि, पिछले कुछ मैच उनके लिए निराशाजनक रहे हैं. रोहित की जगह टीम में आए क्विंटन डी कॉक ने पिछले मैच में शतक जड़ चुके हैं. ऐसे में वो बाहर नहीं होंगे. अगर रोहित खेले, तो रयान का बाहर होना पक्का है. अगर रोहित नहीं खेलते हैं, तो MI की टीम रयान को दूसरा मौका दे सकती है.
सूर्यकुमार यादव
3 / 6सूर्यकुमार यादव मौजूदा समय में MI की टीम में नंबर 3 या 4 पर खेल रहे हैं. हालांकि, सूर्या ने पहले मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग भी की है. अगर रोहित नहीं खेले, तो मुंबई इंडियंस सूर्या को ओपनिंग करने का मौका दे सकती है. इससे लोअर ऑर्डर में किसी नए खिलाड़ी को जगह मिल पाएगी.
दानिश मालेवर
4 / 622 साल के युवा बल्लेबाज दानिश मालेवर ने नेट्स में काफी प्रभावित किया है. अगर रोहित नहीं खेलते हैं, तो मुंबई इंडियंस बैटिंग ऑर्डर में बदलाव किए बिना दानिश को ओपनिंग करने का मौका दे सकती है.
विल जैक्स
5 / 6विल जैक्स पिछले कुछ मैचों में उपलब्ध नहीं थे लेकिन बताया जा रहा है कि वो जल्द टीम के साथ जुड़ेंगे. उन्हें आते ही प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है. विल जैक्स, रोहित की जगह ओपनिंग करते हुए भी नजर आ सकते हैं.
रॉबिन मिंज
6 / 6रॉबिन मिंज बाएं हाथ के ताबड़तोड़ बल्लेबाज हैं, लेकिन IPL 2026 में अब तक उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला है. पिछले साल रॉबिन को प्लेइंग 11 में जगह मिली थी लेकिन वो बहुत नीचे बल्लेबाजी कर रहे थे. अब अगर रोहित नहीं खेलते हैं, तो MI मैनेजमेंट उन्हें ओपनिंग करने का चांस दे सकती है.