IPL 2026: MI से मिली हार के बाद GT कप्तान शुभमन गिल ने मानी अपनी गलती, कही ये 5 बड़ी बातें
IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम ने फॉर्म में वापसी करते हुए गुजरात टाइटंस को धूल चटा दी है. इस मैच में गुजरात की टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद कप्तान गिल काफी निराश नजर आए. उन्होंने इस हार के बाद 5 बड़ी बातें कही है.

IPL 2026: गुजरात टाइटंस की टीम को मुंबई इंडियंस के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है. इस मैच में लगातार 3 जीत के बाद उतरी गुजरात के लिए ये हार एक बड़ा झटका साबित हो सकती है. टीम की बल्लेबाजी इस मैच में बुरी तरह से फ्लॉप नजर आई. टॉप ऑर्डर के आउट होने के बाद मिडिल और लोअर ऑर्डर पूरी तरह से बिखर गया. ऐसे में इस हार के बाद कप्तान शुभमन गिल भी काफी निराश नजर आए. आइए आपको भी बताते हैं इस हार के बाद उनके स्टेटमेंट की 5 बड़ी बातें.
मिडिल ओवरों में दिए रन
2 / 6गुजरात के गेंदबाजों ने टीम को शुरुआत तो शानदार दिलाई थी लेकिन इसके बाद मिडिल ओवरों में तिलक वर्मा ने चौकों-छक्कों की बारिश कर रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया. ये बात गिल ने भी मानी और कहा, “मुझे लगता है कि हमने मिडिल ओवरों में बहुत ज्यादा रन खर्च कर दिए. इस विकेट पर 160-170 रन का स्कोर अच्छा होता.”
हम बहुत कुछ सीख रहे हैं
3 / 6शुभमन गिल इसके बाद कहते हैं, “मुझे लगता है कि इस तरह के मैचों से हमें काफी कुछ सीखने को मिलता है. छोटी झटकों के बाद हमारे पास कुछ मुकाबले होंगे जिससे हम वापसी कर सकते हैं. उम्मीद है कि हम जल्द ही विनिंग ट्रैक पर लौटेंगे.”
विकेट काफी धीमा था
4 / 6विकेट को लेकर शुभमन गिल ने कहा, “मुझे लगता है कि विकेट काफी धीमा था. मुझे लगता है कि हमने सही जगह पर गेंदबाजी की. लेंथ बॉल बल्ले पर सही से नहीं आ रही थी. कुछ गेंद आ रही तो वहीं कुछ नहीं आ रही थीं, कुछ नीची भी रह रही थीं.”
मिडिल ओवरों में हुई चूक
5 / 6तिलक वर्मा ने बीच के ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ा. शुरुआत में वो काफी धामी खेले लेकिन बाद में उन्होंने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने का काम किया. शुभमन गिल ने बताया कि “हमसे मिडिल ओवरों में लेंथ में चूक हुई. हम लगातार एक जगह पर गेंदबाजी नहीं कर पाए.”
मैदान पर थी ओस
6 / 6अहमदाबाद के मैदान पर बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा होता है क्योंकि ओस गेंदबाजों के लिए परेशानी बनती है. इसको लेकर गिल ने कहा, “मुझे लगता है कि ये एक जैसा ही था. हम इससे अच्छा प्रदर्शन कर सकते थे क्योंकि हमारी बल्लेबाजी के दौरान ओस थोड़ी ज्यादा थी.”