RR vs RCB मैच में ये 5 खिलाड़ी पलट सकते हैं बाजी, अगर चले तो विरोधी टीम की हो जाएगी खटिया खड़ी!

IPL 2026, RR vs RCB: आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में आज (10 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में हैं और दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर होने की उम्मीद है. यहां जानिए ऐसे 5 खिलाड़ियों के बारे में जो इस मैच में गेम चेंजर साबित हो सकते हैं.

IPL 2026, RR vs RCB
1 / 6
IPL 2026, RR vs RCB

IPL 2026, RR vs RCB: आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला आज यानी शुक्रवार, 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में है और टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी हैं. ऐसे में यह मुकाबला बेहद दिलचस्प और रोमांचक होने वाला है. इससे पहले आइए जानते हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जो अकेले अपने दम पर इस मैच का रुख बदल सकते हैं.  

विज्ञापन

1. यशस्वी जायसवाल

1. यशस्वी जायसवाल 2 / 6

राजस्थान रॉयल्स के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं. यशस्वी आईपीएल 2026 में खेले पिछले 3 मैचों में 170 रन बना चुके हैं, जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल हैं. इस दौरान उनका औसत 170 और स्ट्राइक रेट 163.46 का रहा है. उनके बल्ले से अभी तक 19 चौके और 8 छक्के निकले हैं और टीम को तेज शुरुआत दिलाने में सफल रहे हैं.

विज्ञापन

2. विराट कोहली

2. विराट कोहली 3 / 6

RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी शानादर फॉर्म में चल रहे हैं और पिछले दो मैचों में 97 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है. इस दौरान उनका औसत 54.75 और स्ट्राइक रेट 173.21 का रहा है. अगर कोहली मैदान पर थोड़ी देर टिक गए, तो मैच राजस्थान के हाथ से निकल सकता है. उनका अनुभव और क्लासिक बल्लेबाजी RR के लिए बड़ा खतरा बन सकता है.

3. वैभव सूर्यवंशी

3. वैभव सूर्यवंशी 4 / 6

इस मुकाबले में एक बार फिर सबकी नजरें RR के 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी. वैभव पिछले 3 मैचों में 40.66 की औसत और 248.97 के स्ट्राइक रेट से 122 रन ठोक चुके हैं, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है. पिछले मैच में उन्होंने जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज तेज गेंदबाजों को भी दो छक्के मारे थे जो दिखाता है कि वो कितने खतरनाक हो सकते हैं.

विज्ञापन

4. देवदत्त पडिक्कल

4. देवदत्त पडिक्कल 5 / 6

RCB के विस्फोटक बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल कभी भी मैच का मोमेंटम बदल सकता है. पडिक्कल पिछले 2 मैचों में 111 रन बना चुके हैं, जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल हैं. इस दौरान उनका औसत 55.50 और स्ट्राइक रेट 201.81 का रहा. पडिक्कल इस सीजन अभी तक आरसीबी के लिए गेम चेंजर साबित हुए हैं और अब RR के खिलाफ मैच में भी धमाल मचा सकते हैं.

5. रवि बिश्नोई

5. रवि बिश्नोई 6 / 6

राजस्थान के लिए गेंदबाजी में रवि बिश्नोई एक बड़ा हथियार हैं. बिश्नोई पिछले 3 मैचों में 7 विकेट लेकर इस समय टूर्नामेंट के टॉप विकेट-टेकर हैं. उनकी फिरकी और गुगली RCB के बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकती हैं. उनके अलावा, संदीप शर्मा, नांद्रे बर्गर और जोफ्रा आर्चर भी RCB के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन