RCB vs LSG मैच में ये 5 खिलाड़ी मचाएंगे तहलका! अकेले पलट सकते हैं मैच का पासा
IPL 2026, RCB vs LSG: आईपीएल 2026 में आज (15 अप्रैल) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. इससे पहले यहां जानिए उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जो अकेले अपने दम पर इस मैच का रुख पलट सकते हैं.

IPL 2026, RCB vs LSG: आईपीएल 2026 के 23वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी. यह मैच आज यानी बुधवार, 15 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. आरसीबी अपना पिछला मैच जीतकर आ रही है, जबकि लखनऊ को लगातार दो जीत के बाद अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में लखनऊ की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी तो वहीं आरसीबी की टीम अपनी लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इससे पहले आइए जानते हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जो इस मैच में बड़े गेम चेंजर साबित हो सकते हैं.
1. विराट कोहली (RCB)
2 / 6चिन्नास्वामी के मैदान पर RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला खूब चलता है, जहां उन्होंने 3500 से अधिक IPL रन बनाए हैं. 37 साल की उम्र में भी कोहली की रन बनाने की भूख बेमिसाल है और उनकी फिटनेस आज भी सभी को हैरान करती है. कोहली आईपीएल 2026 में खेले 4 मैचों में 46.75 की औसत और 148.41 के स्ट्राइक रेट से 187 रन बना चुके हैं. LSG के खिलाफ भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है और रनों का अंबार लगाया है. ऐसे में कोहली इस मैच में भी पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी को दमदार शुरुआत दिला सकते हैं.
2. ऋषभ पंत (LSG)
3 / 6LSG के कप्तान ऋषभ पंत अच्छी लय में नजर आ रहे हैं और IPL 2026 में खेले 4 मैचों में 131.86 के स्ट्राइक रेट से 89 रन बनाए हैं. उनकी शुरुआत भले ही धीमी रही हो, लेकिन दबाव में मैच जिताने वाली पारियां खेलने की उनकी क्षमता जगजाहिर है. आईपीए 2025 में आरसीबी के खिलाफ उनकी 61 गेंदों पर नाबाद 118 रन की पारी इस मुकाबले की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी रही है. चिन्नास्वामी की सपाट पिच और छोटी बाउंड्री उनके आक्रामक खेल के लिए पूरी तरह अनुकूल हैं. ऐसे में इस मैच में टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी.
3. फिल साल्ट (RCB)
4 / 6इंग्लैंड के विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज फिल साल्ट पावरप्ले में तेज गेंदबाजों के खिलाफ खतरनाक बल्लेबाजी कर RCB को तेज शुरुआत देते हैं. आईपीएल 2026 में साल्ट अब तक शानदार फॉर्म में दिखे हैं, जहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनकी तेज अर्धशतकीय पारी ने आरसीबी की जीत की नींव रखी. साल्ट इस सीजन पिछले 4 मैचों में 39.00 की औसत और 162.50 के स्ट्राइक रेट से 156 रन बनाए हैं. अब वह LSG के खिलाफ मुकाबले में भी धमाल मचा सकते हैं.
4. मोहम्मद शमी (LSG)
5 / 6LSG के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टीम के गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करते हैं. शमी इस सीजन पिछले 4 मैचों में 8.45 के इकोनॉमी रेट से 6 विकेट ले चुके हैं और इसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/32 रहा. उनकी सटीकता और सीम मूवमेंट उन्हें बेहद खतरनाक बनाती है. शुरुआती विकेट लेने की उनकी क्षमता आरसीबी की मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप के खिलाफ बेहद महत्वपूर्ण है. कोहली के साथ उनकी भिड़ंत इस मुकाबले को और भी रोमांचक बनाती है.
5. क्रुणाल पांड्या (RCB)
6 / 6RCB के स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या मिडिल ओवर्स में गेंद और बल्ले दोनों से टीम को मजबूत प्रदान करते हैं. इस सीजन में उनकी किफायती गेंदबाजी आरसीबी के लिए काफी प्रभावशाली रही है. पिछले 4 मैचों में उन्होंने 5 विकेट झटके हैं और उनका इकॉनमी रेट 8 से कम है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने वानखेड़े में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.