विराट कोहली से लेकर शुभमन गिल तक, RCB vs GT मैच में ये 5 खिलाड़ी मचाएंगे तहलका, चिन्नास्वामी में होगी रनों की बारिश

RCB vs GT: चिन्नास्वामी के मैदान पर आज (24 अप्रैल) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है और फैंस को एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. इससे पहले यहां जानिए उन 5 खिलाड़ियों के बारे में, जो इस मैच में रनों का अंबार लगा सकते हैं.

Virat Kohli- Shubman Gill
1 / 6
Virat Kohli- Shubman Gill

5 Players to Watch Out in RCB vs GT Match: आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में आज (24 अप्रैल) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने होंगी. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में रनों की बारिश देखने को मिलने वाली है. चिन्नास्वामी की छोटी बाउंड्री और फ्लैट पिच पर हमेशा से बल्लेबाजों का दबदबा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं उन 5 धुरंधर खिलाड़ियों के बारे में, जो इस मैच अपने बल्ले से तहलका मचा सकते हैं.  

विज्ञापन

1. विराट कोहली (RCB)

1. विराट कोहली (RCB) 2 / 6

चिन्नास्वामी के मैदान पर RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला जमकर बोलता है और GT के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी काफी शानदार रहा है. आईपीएल 2026 में कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे और अब तक खेले 6 मैचों में 49.40 की औसत से 247 रन ठोक चुके हैं, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं. अगर कोहली पावरप्ले के 6 ओवर भी टिक जाते हैं, तो वह अपने बल्ले से रनों का अंबार लगा देंगे.

विज्ञापन

2. शुभमन गिल (GT)

2. शुभमन गिल (GT) 3 / 6

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल भी इस सीजन जबरदस्त फॉर्म में नजर आए हैं और अब तक खेले 7 मैचों में 53 की शानदार औसत से 265 रन बना चुके हैं. गिल फिलहाल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर है. वह अपनी क्लासिकल बल्लेबाजी से चिन्नास्वामी के छोटे मैदान पर चौकों-छक्कों की झड़ी लगा सकते हैं और RCB के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं.

3. रजत पाटीदार (RCB)

3. रजत पाटीदार (RCB) 4 / 6

RCB के कप्तान रजत पाटीदार आईपीएल 2026 में टीम के लिए रन मशीन बने हुए हैं और अब तक खेले 6 मैचों में 46 की औसत से 230 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 212 से ज्यादा का रहा है. मिडिल ऑर्डर में स्पिनरों के खिलाफ उनकी आक्रामक बल्लेबाजी GT के लिए सिरदर्द साबित हो सकती है.

विज्ञापन

4. जोस बटलर (GT)

4. जोस बटलर (GT) 5 / 6

जोस बटलर ने GT के लिए बतौर ओपनिंग बल्लेबाज रनों का अंबार लगाया है और टीम के लिए सबसे बड़ा हथियार साबित हुए हैं. बटलर इस सीजन अब तक खेले 6 मैचों में 156.06 के स्ट्राइक रेट से 206 रन बना चुके हैं, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं. अब वह चिन्नास्वामी की सपाट पिच पर अपनी 360 डिग्री बल्लेबाजी से RCB के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने को तैयार हैं.

5. फिल साल्ट (RCB)

5. फिल साल्ट (RCB) 6 / 6

RCB के ओपनर फिल साल्ट ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया है और इस सीजन अब तक खेले 6 मैचों में 202 रन ठोक चुके हैं. पिछले मैच में उन्होंने DC के खिलाफ 38 गेंदों पर 63 रन की आतिशी पारी खेली थी. साल्ट अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से पावरप्ले में विरोधी गेंदबाजों के पसीने छूटा देते हैं. अगर साल्ट और कोहली की जोड़ी टिक गई तो चिन्नास्वामी में रनों का अंबार लगना तय है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन