PBKS vs LSG मैच में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें, अकेले पलट सकते हैं मैच का पासा

PBKS vs LSG: आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें मुल्लानपुर के मैदान पर आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. यहां जानिए उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जो इस मैच में अकेले अपने दम पर मैच का पासा पलट सकते हैं.

PBKS vs LSG
1 / 6
PBKS vs LSG

IPL 2026, PBKS vs LSG: आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में आज (19 अप्रैल) पंजाब किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा. यह मैच मुल्लानपुर के मैदान पर शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. एक तरफ पंजाब की टीम इस सीजन में अब तक अजेय रही है और अपने लय बरकरार रखना चाहेगी, तो दूसरी तरफ लगातार दो मैच हारने के बाद लखनऊ की टीम जीत की पटरी पर लौटने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इससे पहले आइए जानते उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जो अपने दम पर इस मैच का रुख पलट सकते हैं.  

विज्ञापन

1. श्रेयस अय्यर (PBKS)

1. श्रेयस अय्यर (PBKS)2 / 6

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की टीम अब तक अजेय रही है और टीम की इस सफलता के पीछे कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा रोल है. अय्यर इस सीजन में जबरदस्त फॉर्म में हैं और अब तक खेले 5 मैचों में 203 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक भी शामिल हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 187.96 का रहा है. इस सीजन उनकी कप्तानी और बैटिंग दोनों में गजब का कॉन्फिडेंस दिख रहा है. वह इस मैच में सबसे बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन

2. ऋषभ पंत (LSG)

2. ऋषभ पंत (LSG) 3 / 6

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को पिछले मैच में कोहनी में चोट लगी थी, लेकिन अब खबर है कि वो इस मुकाबले के लिए फिट हैं. पंत अपनी पुरानी लय पकड़ चुके हैं और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनकी नाबाद 68 रनों की पारी ने दिखाया कि वे अकेले दम पर बाजी पलट सकते हैं. अगर वह क्रीज पर टिकते हैं, तो पंजाब के गेंदबाजों के लिए उन्हें रोकना मुश्किल होगा.

3. प्रभसिमरन सिंह (PBKS)

3. प्रभसिमरन सिंह (PBKS) 4 / 6

पंजाब किंग्स के ओपनर प्रभसिमरन सिंह भी इस वक्त शानादर फॉर्म में चल रहे हैं. पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने नाबाद 80 रनों की तूफानी पारी खेली थी. वह अब तक इस सीजन में खेले 5 मैचों की 4 पारियों में 211 रन बना चुके हैं. मोहम्मद शमी जैसे दिग्गज गेंदबाज के खिलाफ प्रभसिमरन का रिकॉर्ड काफी अच्छा है, जो आज के मुकाबले को रोमांचक बनाएगा.

विज्ञापन

4. एडेन मार्करम (LSG)

4. एडेन मार्करम (LSG) 5 / 6

एडेन मार्करम अपनी क्लासिक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और लखनऊ के लिए कई मैच विनिंग पारी खेली हैं. वह जरूरत पड़ने पर अपनी ऑफ-स्पिन से विकेट भी चटका सकते हैं. हालांकि, इस सीजन अब तक उन्होंने 5 मैचों में 120 रन बनाए हैं, लेकिन वह एक बड़े मैच के खिलाड़ी हैं और किसी भी वक्त मैच का पासा पलटने का दम रखते हैं.

5. प्रियांश आर्य (PBKS)

5. प्रियांश आर्य (PBKS) 6 / 6

24 साल के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने इस सीजन अब तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और पंजाब किंग्स के लिए एक मैच विनर बनकर उभरे हैं. प्रियांश पावरप्ले में 245 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं और अब तक खेले 4 मैचों में 118 रन बना चुके हैं. वह पहली गेंद से ही विरोधी गेंदबाजों पर दबाव बना देते हैं और टीम को तेज शुरुआत दिलाते हैं. अगर वह पूरा पावरप्ले भी खेल लेते हैं तो LSG के लिए बड़ी मुसीबत बन सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन