MI vs RCB मैच में ये 5 खिलाड़ी पलट सकते हैं बाजी, वानखेड़े के मैदान पर मचाएंगे तहलका

IPL 2026, MI vs RCB: आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक-दूसरे से भिड़ेंगी. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. इससे पहले यहां जानिए उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जो किसी भी वक्त इस मैच का पासा पलट सकते हैं.

IPL 2026, MI vs RCB
1 / 6
IPL 2026, MI vs RCB

5 Players to Watch Out in MI vs RCB Match: आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टक्कर डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगी. यह मैच रविवार (12 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों ही टीमों को अपने-अपने पिछले मुकाबले में हार झेलनी पड़ी है और ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत हासिल करना वापसी करना चाहेगी है. इससे पहले आइए जानते हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में, जो इस मैच में सबसे बड़े गेम चेंजर साबित हो सकते हैं.  

विज्ञापन

रोहित शर्मा (MI)

रोहित शर्मा (MI)2 / 6

RCB के खिलाफ रोहित शर्मा का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है. हिटमैन ने आरसीबी के खिलाफ 34 मैचों में 27.35 के औसत और लगभग 137 के स्ट्राइक रेट से 848 रन बनाए हैं, जिसमें 7 अर्धशतक भी शामिल हैं. इस सीजन में भी रोहित अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं और 3 मैचों में 118 रन बना चुके हैं. उन्होंने हाल ही में KKR के खिलाफ 78 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर साबित कर दिया कि वो अब भी अपने दम पर मैच रुख पलट सकते हैं.

विज्ञापन

विराट कोहली (RCB)

विराट कोहली (RCB)3 / 6

RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हमेशा बड़े मैचों के खिलाड़ी रहे हैं और मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनके नाम 980 रन हैं. आईपीएल 2026 में भी कोहली शानदार फॉर्म में हैं और पिछले 3 मैचों में 180 के स्ट्राइक रेट से 129 रन बना चुके हैं. उनकी नाबाद 69 रन की पारी दिखाती है कि वो पूरी लय में हैं. वानखेड़े के मैदान पर भी किंग कोहली का रिकॉर्ड शानदार रहा है और वह MI के खिलाफ बड़ी पारी खेल सकते हैं.

तिलक वर्मा (MI)

तिलक वर्मा (MI)4 / 6

तिलक वर्मा ने RCB के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है और 4 मैचों में 156 रन बनाए हैं. पिछली बार आरसीबी के खिलाफ उन्होंने 56 रन ठोककर अपनी काबिलियत दिखा दी थी. हालांकि, आईपीएल 2026 की शुरुआत उनके लिए अच्छी नहीं रही है और तीन मैचों में केवल 34 रन बनाए हैं. ऐसे में तिलक मुंबई के खिलाफ मुकाबले में धमाकेदार पारी खेलकर अपनी फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे.

विज्ञापन

रजत पाटीदार (RCB)

रजत पाटीदार (RCB)5 / 6

RCB के कप्तान रजत पाटीदार पिछले कुछ समय में टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे हैं. MI के खिलाफ उन्होंने 3 मैचों में करीब 185 के स्ट्राइक रेट से 122 रन बनाए हैं. आईपीएल 2026 में भी वह खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे हैं और पिछले 3 मैचों में 200 का स्ट्राइक रेट से 142 रन ठोक चुके हैं.

क्रुणाल पांड्या (RCB)

क्रुणाल पांड्या (RCB)6 / 6

क्रुणाल पांड्या ऑलराउंडर के तौर पर टीम को संतुलन देते हैं. क्रुणाल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है, जहां उन्होंने एक मैच में चार विकेट चटकाए थे. आईपीएल 2026 में वह पिछले 3 मैचों में 4 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. हालांकि, उनकी इकॉनमी महंगी रही है, लेकिन वो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन