वैभव सूर्यवंशी से लेकर ऋषभ पंत तक, LSG vs RR मुकाबले में ये 5 खिलाड़ी अकेले पलट सकते हैं बाजी

LSG vs RR: आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज (22 अप्रैल) लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला हारकर आ रही है और इस मैच को जीतकर वापसी करना चाहेगी. इससे पहले यहां जानिए उन 5 खिलाड़ियों के बारे में, जो अकेले अपने दम पर मैच का पासा पलट सकते हैं.

IPL 2026, LSG vs RR
1 / 6
IPL 2026, LSG vs RR

IPL 2026, LSG vs RR: आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच आज (22 अप्रैल) लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला हारकर आ रही है और जीत की पटरी पर लौटने को बेताब है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. इससे पहले आइए जानते हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में, जो इस मैच में बड़े गेम चेंजर साबित हो सकते हैं.  

विज्ञापन

1. वैभव सूर्यवंशी (RR)

1. वैभव सूर्यवंशी (RR) 2 / 6

राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में तहलका मचा रखा है. वैभव इस सीजन अब तक खेले 6 मैचों में 246 रन ठोक चुके हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 236.53 का रहा है. वैभव इस वक्त खतरनाक फॉर्म में हैं और पावरप्ले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को तेज शुरुआत दिलाते हैं. अगर आज उनका बल्ला चला तो LSG के गेंदबाजों के लिए उन्हें रोक पाना मुश्किल होगा.

विज्ञापन

2. ऋषभ पंत (LSG)

2. ऋषभ पंत (LSG) 3 / 6

LSG के कप्तान ऋषभ पंत पर इस समय अच्छे फॉर्म में हैं और अब तक खेले 6 मैचों में 136.11 के स्ट्राइक रेट से 147 रन बनाए हैं. हालांकि, पंत अभी तक बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं और टीम भी पॉइंट्स टेबल में नीचे चल रही है. ऐसे में पंत पर काफी दवाब होगा और वह आज कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी दमदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाना चाहेंगे. पंत अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और वह अपने दम पर मैच का रुख पलटने का दम भी रखते हैं.

3. यशस्वी जायसवाल (RR)

3. यशस्वी जायसवाल (RR) 4 / 6

RR के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल भी जबरदस्त फॉर्म में हैं और इस सीजन अब तक खेले 6 मैचों में 152.73 के स्ट्राइक रेट से 223 रन बना चुके हैं. जायसवाल पावरप्ले में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान को तेज शुरुआत दिलाते हैं. उन्होंने पिछले मैच में KKR के खिलाफ 39 रनों की पारी खेली थी. ऐसे में वह LSG के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं और लखनऊ के गेंदबाज उन्हें जल्द से जल्द पवेलियन भेजना चाहेंगे.

विज्ञापन

4. प्रिंस यादव (LSG)

4. प्रिंस यादव (LSG) 5 / 6

LSG के लिए इस सीजन प्रिंस यादव ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है. 11 विकेट लेकर वो टीम के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज बन चुके हैं. आज उनकी जिम्मेदारी होगी RR के आक्रामक बल्लेबाजों को जल्दी आउट करना. पावरप्ले और डेथ ओवर्स में उनकी वेरिएशन काफी काम आ सकती है.

5. रवि बिश्नोई (RR)

5. रवि बिश्नोई (RR) 6 / 6

RR के स्टार स्पिनर रवि बिश्नोई इस सीजन में 10 विकेट लेकर शानदार फॉर्म में हैं. खास बात ये है कि वो इस मैदान को बहुत अच्छे से जानते हैं. उनकी तेज लेग-स्पिन मिडिल ओवर्स में LSG के बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन