IPL 2026 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले 5 गेंदबाज, बुमराह का नाम लिस्ट में नहीं

IPL 2026: मौजूदा समय में जिस तरह से टी-20 क्रिकेट खेला जा रहा है. ऐसे में गेंदबाजों के लिए डॉट बॉल डालना भी बहुत बड़ी उपलब्धि है. पिछले 2 से 3 सालों में डॉट बॉल डालना गेंदबाजों के लिए मुश्किल होता है. हालांकि कुछ गेंदबाज उसके बाद भी अच्छा प्रदर्शन करने में सफल हो रहे हैं.

Mohammed Shami, Mohammed Siraj and Jasprit bumrah
1 / 6
Mohammed Shami, Mohammed Siraj and Jasprit bumrah

IPL 2026: आईपीएल 2026 में डॉट बॉल डालना बहुत बड़ी अचीवमेंट नजर आ रही है. बल्लेबाज हर गेंद पर ही अटैक करने जा रहे हैं. ऐसे में जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज गेंदबाज भी महंगे साबित हो रहे हैं. आज हम आपको उन 5 गेंदबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अब तक आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डाले हैं. इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह का नाम नहीं है.

विज्ञापन

मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज 2 / 6

गुजरात टाइटंस के स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज आईपीएल 2026 में अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. सिराज ने इस सीजन में अब तक 109 डॉट बॉल डाले हैं. इस मामले में वो फिलहाल सबसे आगे हैं.

विज्ञापन

जोफ्रा आर्चर

जोफ्रा आर्चर 3 / 6

राजस्थान रॉयल्स के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर नजर आ रहे हैं. जोफ्रा आर्चर पावरप्ले में बहुत ही खतरनाक साबित हो रहे हैं. जिसके कारण ही उन्होंने अब तक 107 डॉट बॉल डाले हैं.

कगिसो राबाडा

कगिसो राबाडा 4 / 6

सिराज के साथी गेंदबाज कगिसो राबाडा का नाम भी लिस्ट में नजर आ रहा है. राबाडा ने अब तक आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया है. अब तक उन्होंने 105 डॉट बॉल आईपीएल 2026 में फेंके हैं.

विज्ञापन

मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी 5 / 6

लखनऊ सुपर जायंट्स के सुपरस्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम भी लिस्ट में शामिल हैं. शमी ने भी पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने 7 मई तक सीजन 19 में 95 डॉट बॉल डाले हैं. 

अंशुल कंबोज

अंशुल कंबोज 6 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स के मैच विनर तेज गेंदबाज लिस्ट में 5वें नंबर पर नजर आ रहे हैं. अंशुल कंबोज पावरप्ले के साथ ही साथ डेथ ओवरों में भी कमाल कर रहे हैं. जिसके बाद भी उन्होंने अब तक 94 डॉट बॉल डाली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन