IPL 2026: रोहित शर्मा के फैंस के लिए आई बुरी खबर, आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले आया बड़ा अपडेट
IPL 2026: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम ने बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही उनकी टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर होने की कगार पर खड़ी नजर आ रही है. इस बीच आरसीबी के खिलाफ मुकाबले से पहले रोहित शर्मा के फैंस के लिए बुरी खबर आई है.

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम ने हार का सिलसिला रोकते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत दर्ज की. उसके बाद अब फ्रेंचाइजी को अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलना है. जिसके लिए टीम रायपुर में पहुंच चुकी है. 10 मई को होने वाले इस मुकाबले से पहले रोहित शर्मा के फैंस के लिए बुरी खबर आई है. आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में वो बड़ी भूमिका में नहीं नजर आएंगे.
मुश्किलों में फंसी थी मुंबई इंडियंस
2 / 6मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या इंजरी के कारण पिछला मुकाबला नहीं खेले थे. उसके बाद अब सूर्यकुमार यादव भी पिता बनने के कारण टीम के साथ नहीं है. ऐसे में मुंबई की टीम फिलहाल बिना कप्तान के नजर आ रही है.
एमआई को मिली बड़ी खुशखबरी
3 / 6क्रिकबज की नई रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पांड्या 7 मई को रायपुर के लिए रवाना हो रहे हैं. जहां पर वो टीम के साथ जुड़ जाएंगे. हालांकि वो खेलेंगे या नहीं इसका फैसला 10 मई को मेडिकल टीम फिटनेस रिपोर्ट देखकर करेगी.
सूर्यकुमार यादव का टीम से जुड़ना मुश्किल
4 / 6मई 7 को सूर्यकुमार यादव पहली बार पिता बने हैं, जिसके कारण ही वो टीम के साथ नहीं नजर आ रहे हैं. फिलहाल वो मुंबई में अपने परिवार के साथ है. 10 मई के मुकाबले में उनका खेलना बहुत ज्यादा मुश्किल लग रहा है.
रोहित शर्मा के फैंस को मिली बुरी खबर
5 / 6अगर हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव दोनों ही नहीं खेलते, तो रोहित शर्मा को टीम की कप्तानी मिल सकती थी. मगर हार्दिक पांड्या के टीम से जुड़ने के बाद हिटमैन के फैंस का ये सपना पूरा होना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है.
दबाव में है मुंबई इंडियंस
6 / 6मौजूदा समय में मुंबई इंडियंस जिस स्थिति में है, उन्हें अपने सभी मुकाबले टूर्नामेंट में जिंदा रहने के लिए जीतने होंगे. ऐसे में आरसीबी के खिलाफ मुकाबला भी मुंबई के लिए करो या मरो वाला मैच है.