IPL 2026: अगर चोट के कारण विराट कोहली हुए 1 मैच के लिए बाहर, तो कौन बनेगा RCB का नया ओपनर? ये 3 धुरंधर हैं रेस में आगे!
Virat Kohli: विराट कोहली को टखने में समस्या है. ऐसे में RCB जोखिम नहीं उठाते हुए विराट को कम से कम एक मैच के लिए आराम दे सकती है. आइए जानते हैं कि विराट की जगह कौन सा खिलाड़ी ओपनिंग कर सकता है.

Virat Kohli: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. उन्होंने 13 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में बड़ी जीत दर्ज की. विराट कोहली ने इस मैच में जोरदार बल्लेबाजी की लेकिन वो फील्डिंग करने नहीं आए. बताया जा रहा है कि उन्हें टखने में समस्या है. रजत पाटीदार ने संकेत दिए हैं कि विराट कोहली ठीक हैं. हालांकि, अभी टूर्नामेंट शुरू हुआ है और RCB के कई मैच बाकी हैं. ऐसे में RCB किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहेगी और विराट को रिकवर होने के लिए एक मैच के लिए आराम दिया जा सकता है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि कोहली की जगह ओपनर के रूप में कौन लेगा? RCB के पास कुछ अच्छे विकल्प हैं.
विराट कोहली की चोट ने बढ़ाई टेंशन!
2 / 6विराट कोहली को टखने के निचले हिस्से में समस्या थी. उन्होंने जोरदार अर्धशतक लगाया लेकिन RCB मैनेजमेंट शायद जोखिम नहीं उठाना चाहता था. इसी वजह से विराट कोहली फील्डिंग करने के लिए मैदान पर नहीं आए. रजत पाटीदार ने मैच के बाद कहा, 'मुझे पूरी तरह नहीं पता लेकिन वो ठीक हैं.' इससे पता चलता है कि विराट की चोट उतनी गहरी नहीं है लेकिन उन्हें एक मैच का आराम देना सही विकल्प होगा.
देवदत्त पडिक्कल
3 / 6देवदत्त पडिक्कल RCB का काफी अहम हिस्सा हैं और उन्होंने लगातार नंबर 3 पर खूब प्रभावित किया है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ रजत पाटीदार नंबर 3 पर आए थे और उन्होंने अर्धशतक जड़ा था. अगर विराट को आराम दिया जाता है, तो रजत अगले मैच में नंबर 3 पर खेल सकते हैं और पडिक्कल को ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है.
वेंकटेश अय्यर
4 / 6वेंकटेश अय्यर ने KKR की टीम में बतौर ओपनर काफी धमाल मचाया था. उन्होंने नाबाद 29 रन बनाए थे. साफ तौर पर वो अच्छी फॉर्म में हैं और अगर विराट नहीं खेले, तो उन्हें ओपनिंग करने का चांस मिल सकता है.
जैकब बेथेल
5 / 6जैकब बेथेल के लिए टी20 वर्ल्ड कप धमाकेदार रहा था लेकिन उन्हें RCB की प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिल रही है. अगर विराट नहीं खेलते, तो जैकब को ओपनर के रूप में एक मैच में मौका दिया जा सकता है. RCB एक मैच के लिए रोमारियो शेफर्ड को बाहर कर सकती है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पूरा स्क्वाड
6 / 6रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, अभिनंदन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, क्रुणाल पांड्या, नुवान तुषारा, फिल साल्ट, रसिख डार, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, यश दयाल, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल, जॉर्डन कॉक्स, विहान मल्होत्रा और कनिष्क चौहान.