SRH vs DC मुकाबले में इन 5 खिलाड़ियों की भिड़ंत तय करेगी मैच का नतीजा, जानें कौन पड़ेगा किस पर भारी?

SRH vs DC: आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में आज (21 अप्रैल) सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी. वहीं, इस मैच में कुछ खिलाड़ियों के बीच ऐसी भिड़ंत भी देखने को मिलने वाली हैं जो खेल का रुख पलट सकती हैं. यहां जानिए उन 5 प्लेयर्स बैटल के बारे में जो मैच का नतीजा तय करेगी.

IPL 2026, SRH vs DC
1 / 6
IPL 2026, SRH vs DC

IPL 2026, SRH vs DC: आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा. यह मैच आज (21 अप्रैल) हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रही है और ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक धाकड़ खिलाड़ी हैं, जिनके बीच असली जंग देखने को मिलेगी. तो आइए जानते हैं उन 5 प्लेयर्स बैटल के बारे में जिन पर सबकी नजरें रहेंगी.

विज्ञापन

1. अभिषेक शर्मा vs मुकेश कुमार

1. अभिषेक शर्मा vs मुकेश कुमार2 / 6

एक तरफ SRH के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा आते ही आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर देते हैं, तो दूसरी तरफ DC के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार अपनी लाइन-लेंथ से बल्लेबाजों को बांधे रखते हैं. अभिषेक ने पिछले मुकाबले में सिर्फ 22 गेंदों पर 59 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. अगर वह आज भी चले तो DC के लिए उन्हें रोकना मुश्किल हो जाएगा. हालांकि, दिल्ली के खिलाफ अभिषेक का रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा नहीं रहा है, जहां 9 मैचों में उनका औसत सिर्फ 19 का है, लेकिन उनका 191 का स्ट्राइक रेट दिल्ली के लिए सिरदर्द बन सकता है. अभिषेक ने मुकेश की 22 गेंदों पर 36 रन बनाए हैं और 1 बार आउट हुए हैं.

विज्ञापन

2. हेनरिक क्लासेन vs कुलदीप यादव

2. हेनरिक क्लासेन vs कुलदीप यादव3 / 6

SRH के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन इस समय बीस्ट मोड में हैं और इस सीजन अब तक खेले 6 मैचों 283 रन ठोक चुके हैं. क्लासेन दुनिया के उन गिने-चुने खिलाड़ियों में से हैं जो स्पिन के खिलाफ काफी खतरनाक बल्लेबाजी करते हैं. हालांकि, दिल्ली के पास अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव हैं, जो अपनी फिरकी से किसी भी बल्लेबाज को नचा सकते हैं. मिडल ओवर्स की इस जंग में जो बाजी मारेगा, मैच उसी की तरफ झुकेगा. क्लासेन ने टी20 में कुलदीप के खिलाफ 158 के स्ट्राइक रेट से 38 रन बनाए हैं और एक बार आउट हुए हैं.

3. केएल राहुल vs नीतीश कुमार रेड्डी

3. केएल राहुल vs नीतीश कुमार रेड्डी4 / 6

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल इस समय दिल्ली के लिए रन मशीन बने हुए हैं और इस सीजन खेले 5 मैचों में 168 रन बना चुके हैं, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं. राहुल ने पिछले मुकाबले में RCB के खिलाफ 57 रन बनाए थे. वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी भी अब तक 6 मैचों 4 विकेट चटका चुके हैं और वह राहुल को रोकने के लिए SRH के काम आ सकते हैं. नीतीश अक्सर कहते हैं कि उन्होंने राहुल से बहुत कुछ सीखा है. आज वही चेला अपने गुरु का विकेट लेने के इरादे से उतरेगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या आज चेला गुरु पर भारी पड़ेगा?

विज्ञापन

4. ट्रेविस हेड vs लुंगी एनगिडी

4. ट्रेविस हेड vs लुंगी एनगिडी5 / 6

SRH के धाकड़ बल्लेबाज ट्रेविस हेड इस समय अच्छे फॉर्म में हैं और इस सीजन अब तक खेले 6 मैचों में 144.44 के स्ट्राइक रेट से 143 रन बनाए हैं. हेड बड़े मैच के खिलाड़ी हैं और किसी भी वक्त मैच का पासा पलट सकते हैं. हालांकि, दिल्ली के पास लुंगी एनगिडी जैसा तेज गेंदबाज है जो इस सीजन दिल्ली के लिए अब तक सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं. एनगिडी के खिलाफ हेड का रिकॉर्ड भी अच्छा नहीं रहा है. हेड ने टी20 में एनगिडी के खिलाफ 17 गेंदों पर 29 रन बनाए हैं और एक बार आउट हुए हैं.

5. डेविड मिलर vs ईशान मलिंगा

5. डेविड मिलर vs ईशान मलिंगा6 / 6

अगर यह मैच डेथ ओवर्स के आखिरी 3-4 ओवरों तक खिंचा, तो डेविड मिलर और ईशान मलिंगा की टक्कर देखने लायक होगी. मिलर ने पिछले मैच में RCB के खिलाफ 10 गेंदों पर नाबाद 22 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलकर दिखा दिया कि वो अभी भी अपने दम पर मैच फिनिश कर सकते हैं. हालांकि, मलिंगा का यॉर्कर और स्लोअर गेंदें इस सीजन बल्लेबाजों के लिए पहेली बनी हुई हैं. मलिंगा इस सीजन में SRH के लिए अब तक खेले 6 मैचों में आठ विकेट लिए हैं और डेथ ओवरों में दबाव में रहते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन