अफगानिस्तान के खिलाफ विकेटों का अंबार लगाने वाले भारत के टॉप-5 गेंदबाज, नंबर-1 पर कौन?

अफगानिस्तान के खिलाफ सभी प्रारूपों में बतौर भारतीय किन गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं. लिस्ट में मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज शामिल हैं.

Cricket News (38)
1 / 6

भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से एकमात्र टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद 12 जून से 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा. अफगानिस्तान और भारत के बीच अब तक कई रोमांचक मुकाबले खेले जा चुके हैं. वनडे सीरीज में भारत की ओर से रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे कई स्टार खिलाड़ी नजर आने वाले हैं. ऐसे में आइए जानते हैं अफगानिस्तान के खिलाफ सभी प्रारूपों में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में.  

विज्ञापन

आर अश्विन

आर अश्विन2 / 6

अफगानिस्तान के खिलाफ बतौर भारतीय सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का कारनामा आर अश्विन ने किया है. अश्विन ने अब तक खेले गए 4 मैचों में 14 विकेट अपनी झोली में डाले हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 34 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है.

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह3 / 6

दूसरे नंबर पर इस मामले में जसप्रीत बुमराह हैं. उन्होंने अब तक अफगानिस्तान के खिलाफ 5 मैच खेले हैं और 11 विकेट अपनी झोली में डाले हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है.

मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी4 / 6

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर मोहम्मद शमी हैं. उन्होंने अब तक 3 मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेले हैं. इस दौरान तेज गेंदबाज ने 9 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ एक मैच में 40 रन खर्च कर 3 विकेट लिए थे, जो उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है.

विज्ञापन

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा5 / 6

अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज रवींद्र जडेजा हैं. जड्डू ने अब तक 6 मैच में अफगानिस्तान के कुल 8 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है.

कुलदीप यादव

कुलदीप यादव6 / 6

वहीं इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव का नाम है. उन्होंने अब तक अफगानिस्तान के खिलाफ 5 मैचों में 7 विकेट चटकाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन