वर्ल्ड क्रिकेट में बजा भारतीय खिलाड़ी का डंका, ICC ने दिया बड़ा सम्मान

ICC Player of the Month: आईसीसी ने भारतीय महिला तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी को फरवरी 2026 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से नवाजा है. अरुंधति ने पाकिस्तान और श्रीलंका की खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए पहली बार ये अवॉर्ड अपने नाम किया है.

Arundhati Reddy
1 / 6
Arundhati Reddy

वर्ल्ड क्रिकेट में बजा भारतीय खिलाड़ी का डंका, ICC ने दिया बड़ा सम्मान ICC Player of the Month: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने फरवरी 2026 महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड का ऐलान कर दिया है. मेंस कैटेगरी में पाकिस्तान के खिलाड़ी ने बाजी मारी है, जबकि वुमेंस कैटेगरी में भारतीय खिलाड़ी ने ये अवॉर्ड अपने नाम किया है. ऑस्ट्रेलिया में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाली अरुंधति रेड्डी को फरवरी 2026 के लिए आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब दिया गया है.    

विज्ञापन

अरुंधति रेड्डी ने जीता प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड

अरुंधति रेड्डी ने जीता प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड2 / 6

आईसीसी ने फरवरी 2026 महीने के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी को प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है. अरुंधति ने पहली बार प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीता है. उन्होंने यह अवॉर्ड पाकिस्तान की फातिमा सना और श्रीलंका की हर्षिता समरविक्रमा को पीछे छोड़ते हुए अपने नाम किया है.

विज्ञापन

फरवरी में अरुंधति का शानदार प्रदर्शन

फरवरी में अरुंधति का शानदार प्रदर्शन3 / 6

अरुंधति रेड्डी ने पिछले महीने यानी फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में 10.87 की औसत और 7.25 के इकोनॉमी रेट से कुल 8 विकेट चटकाए थे. इस दौरान उनका प्रदर्शन क्रमश: 4/22, 2/30 और 2/35 रहा. उनकी इस शानदार प्रदर्शन के बदौलत भारत ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी.

अवॉर्ड जीतने के बाद अरुंधति ने जाहिर की खुशी

अवॉर्ड जीतने के बाद अरुंधति ने जाहिर की खुशी4 / 6

अवॉर्ड जीतने के बाद अरुंधति रेड्डी ने अपनी खुशी जाहिर की है. अरुंधति ने कहा, "ICC प्लेयर ऑफ द मंथ चुना जाना मेरे लिए सचमुच एक बहुत बड़ा सम्मान है और यह बात और भी खास है कि मैं ऑस्ट्रेलिया में T20I सीरीज जीतने में अपनी टीम के लिए कुछ योगदान दे पाई. ऑस्ट्रेलिया को उसके अपने घर में हराना कभी भी आसान नहीं होता और इसी वजह से यह अवॉर्ड मेरे लिए और भी ज्यादा मायने रखता है."

विज्ञापन

अरुंधति रेड्डी का क्रिकेट करियर

अरुंधति रेड्डी का क्रिकेट करियर5 / 6

28 साल की अरुंधति ने भारत के लिए अब तक 11 वनडे और 45 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 15 और 45 विकेट चटकाए हैं. अरुंधति फिलहाल 12 जून से इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही हैं और उनकी नजर भारत को ट्रॉफी जीताने पर होगी.

मेंस कैटेगरी में साहिबजादा फरहान ने जीता अवॉर्ड

मेंस कैटेगरी में साहिबजादा फरहान ने जीता अवॉर्ड6 / 6

वहीं, मेंस कैटेगरी में पाकिस्तान के स्टार ओपनर साहिबजादा फरहान ने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीता है. फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया था और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने 7 मैचों में 160.25 के स्ट्राइक रेट से 383 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 2 शतक भी जड़े.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन